Besan Khane ke Fayde aur Nuksan: बेसन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है. चने की दाल से बनने वाला बेसन कई डिशेज बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इससे बनने वाले पकवान बेहद स्वादिष्ट होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बेसन स्वादिष्ट पकवान बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ दिलाने में मददगार होता है. आज हम आपको बताएंगे बेसन का सेवन करने के फायदे और नुकसान के बारे में.
बेसन खाने के फायदे और नुकसान ( Besan Khane ke Fayde aur Nuksan)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाई बीपी
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या होती है उनके लिए बेसन का सेवन लाभदायी हो सकता है. भुने हुए बेसन में सोडियम की मात्रा कम होती है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
वेट लॉस
बेसन का सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. इसलिए इसका सेवन वजन को कम करने में मदद कर सकता है.
कोलेस्ट्रॉल
बेसन में घुलनशील फाइबर और अनसैचुरेचेड फैट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
एनीमिया
बेसन आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है, जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है उनके लिए बेसन का सेवन लाभदायी हो सकता है. यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है.
मजबूत हड्डियां
बेसन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही इसका सेवन ऑस्टिपोरोसिस से बचाने में भी मदद कर सकता है.
डाइजेशन
बेसन का सेवन आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है इसलिए इसका सेवन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
नुकसान
किसी भी चीज का सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा से ज्यादा खाया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसका ज्यादा सेवन करने से पेट फूलने, ऐंठन और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं