विज्ञापन

BP कंट्रोल करने वाली दवा कहीं चुपचाप किडनी को तो नहीं पहुंचा रही नुकसान? इन संकेतों से पहचानें

BP Medicine Kidney Damage: क्या आप जानते हैं कि जब ब्लड प्रेशर की दवाएं किडनी को जब नुकसान पहुंचाती हैं, तो कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं? आइए यहां जानिए उन संकेतों के बारे में.

BP कंट्रोल करने वाली दवा कहीं चुपचाप किडनी को तो नहीं पहुंचा रही नुकसान? इन संकेतों से पहचानें
क्या बीपी की दवाएं वाकई किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं?

Blood Pressure Drugs Side Effects: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी BP की समस्या बहुत आम हो चुकी है. कई लोग सालों तक BP कंट्रोल करने वाली दवाएं लेते रहते हैं, लेकिन अक्सर यह नहीं समझ पाते कि गलत तरीके से ली गई कुछ दवाएं धीरे-धीरे किडनी पर भी असर डाल सकती हैं. खासतौर पर जब दवा बिना रेगुलर टेस्ट के ली जाए, डोज जरूरत से ज्यादा हो या पहले से किडनी कमजोर हो, तब खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ BP दवाएं सही तरीके से और सही मात्रा में लेने पर सुरक्षित होती हैं, लेकिन लापरवाही करने पर यही दवाएं किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं. शरीर कई छोटे संकेत देता है, जिन्हें समय रहते पहचान लेना जरूरी है. अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए, तो बाद में गंभीर किडनी समस्या का खतरा बढ़ सकता है.

कैसे असर डाल सकती हैं BP की दवाएं? | How Can Blood Pressure Medications Have an Effect?

एक्सपर्ट्स बताते हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली कुछ दवाएं किडनी में ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकती हैं. सामान्य स्थिति में यह असर नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन अगर व्यक्ति पहले से डिहाइड्रेशन, डायबिटीज या किडनी रोग से जूझ रहा हो, तो समस्या बढ़ सकती है. कई लोग डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बदल लेते हैं या डोज बढ़ा देते हैं, जिससे किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है.

कुछ लोग दर्द की दवाओं या सप्लीमेंट्स के साथ BP की दवा लेते हैं, जिससे भी किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है. यही कारण है कि डॉक्टर रेगुलर चेकअप की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें: Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए क्या है नौतपा और कैसे बचें

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Roberto Sorin/ Unsplash

ये संकेत बताते हैं कि किडनी पर पड़ सकता है असर | These Signs Indicate That the Kidneys Could be Affected

1. पैरों और चेहरे में सूजन

अगर सुबह उठते समय चेहरा फूला हुआ लगे या पैरों में सूजन रहने लगे, तो यह किडनी की कमजोरी का संकेत हो सकता है. किडनी सही तरीके से शरीर का एक्स्ट्रा पानी बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे सूजन बढ़ने लगती है.

ये भी पढ़ें: जामुन है डायबिटीज का दुश्मन! गर्मियों में रोज खाएंगे तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

2. बार-बार थकान महसूस होना

किडनी खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. इसका असर ऊर्जा पर पड़ता है और व्यक्ति हर समय कमजोरी या थकान महसूस कर सकता है.

3. पेशाब में बदलाव

पेशाब कम आना, झाग बनना, बार-बार पेशाब लगना या रंग बदलना ऐसे संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह किडनी के फिल्टर सिस्टम पर असर का शुरुआती संकेत हो सकता है.

4. क्रिएटिनिन लेवल बढ़ना

ब्लड टेस्ट में क्रिएटिनिन बढ़ना इस बात का संकेत हो सकता है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही. कई बार व्यक्ति को कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन टेस्ट में समस्या पकड़ में आ जाती है.

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत?

  • जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है.
  • डायबिटीज और हाई BP दोनों से पीड़ित मरीज.
  • बुजुर्ग लोग.
  • जो बिना डॉक्टर सलाह के दवा लेते हैं.
  • जो कम पानी पीते हैं या बार-बार डिहाइड्रेशन का शिकार होते हैं.

किडनी को सुरक्षित रखने के आसान तरीके | Easy Ways to Keep Your Kidneys Safe

1. रेगुलर जांच करवाएं

हर कुछ महीनों में ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट करवाने से किडनी की स्थिति का पता चलता रहता है. इससे शुरुआती समस्या समय पर पकड़ में आ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. पर्याप्त पानी पिएं

सही मात्रा में पानी पीने से किडनी बेहतर तरीके से काम करती है. हालांकि जिन मरीजों को किडनी या हार्ट की गंभीर बीमारी हो, उन्हें पानी की मात्रा डॉक्टर से पूछकर तय करनी चाहिए.

3. खुद से दवा न बदलें

कई लोग BP कम या ज्यादा होने पर अपनी मर्जी से दवा की डोज बदल लेते हैं. यह आदत बेहद खतरनाक हो सकती है. हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही बदलाव करें.

4. दर्द की दवाओं से सावधान रहें

कुछ पेनकिलर दवाएं BP मेडिसिन के साथ मिलकर किडनी पर बुरा असर डाल सकती हैं. इसलिए कोई भी नई दवा लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com