Home remedies for high blood pressure : आजकल की भागदौड़ और आपाधापी भरी लाइफस्टाइल में हम अक्सर हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के बारे में सुनते हैं. आमतौर पर हर कोई कभी न कभी इसके बारे में बात करता है. शुरुआत में भले ही यह मामूली दिक्कत लगती हो, लेकिन ख्याल नहीं रखा गया तो हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) के बोझ से दिल का दौरा पड़ सकता है. इसके चक्कर में कई बार जान जाने तक की नौबत आ जाती है. इसलिए ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने के लिए इसके बारे में जानना और समझना बहुत जरूरी है.
एक्सपर्ट मेडिकल प्रोफेशनल्स के मुताबिक, सही जानकारी से लैस होकर ही हम अपनी सेहत की बेहतर देखभाल कर सकते हैं. सटीक कदम उठाकर हम ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतों को न सिर्फ कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि उसे खत्म भी कर सकते हैं. आइए, ब्लड प्रेशर की समस्याओं के कारण और इसे कंट्रोल करने के उपायों के बारे में जानते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या क्या है? | What is high blood pressure
साइलेंट किलर के नाम से भी मशहूर ब्लड प्रेशर को सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. आम तौर पर 120/80 तक ब्लड प्रेशर को नार्मल माना जाता है. इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर दोनों ही सूरत में दिल पर एक्स्ट्रा बोझ बढ़ता है. उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक आम बीमारी है. इसमें धमनियों में ब्लड प्रेशर समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ कर इतना ज्यादा हो जाता है कि आखिरकार इसकी वजह से सेहत की समस्याएं होने लगती हैं. हृदय रोग इसका सबसे बड़ा और बुरा परिणाम है. हालांकि, लो ब्लड प्रेशर भी बॉडी के लिए उतना ही नुकसानदेय है.
यह भी पढ़ें : इन तीन चीजों को बाद कभी ब्रश नहीं करने चाहिए दांत, Dentist ने बताया दांतों को कितनी बार ब्रश करना चाहिए कि मजबूत रहें दांत
हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें? (How to control high blood pressure?)
हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर कई बार एक जानलेवा बीमारी साबित हुई है. इसलिए, शुरुआत में ही इसे कंट्रोल में रखना समझदारी है. इसको गंभीरता से लेना भी जरूरी है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खानपान से जुड़े कुछ घरेलू उपाय हैं -
नींबू पानी : ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या में फौरन डॉक्टर के पास जाने की सुविधा नहीं मिलने पर हर 30 मिनट में घर पर बना नींबू पानी पीएं. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे.
आंवले का जूस : ब्लड प्रेशर की दिक्कतों को दूर करने के लिए आंवले का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है. यह सहज, सस्ता और जल्द फायदा पहुंचाता है.
कच्चा और पका पपीता : पपीता को प्रकृति का एक वरदान माना गया है. यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इसे दवा की तरह खाया जाता है.
लौकी : हरी सब्जियों में लौकी का अलग ही महत्व है. लौकी का जूस पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल काबू में रहता है.
मीठा : हाई ब्लड प्रेशर को संतुलन में रखने के आयुर्वेदिक तरीकों में मीठा खाने को बेहतर उपाय माना गया है.
यह भी पढ़ें : Side Effects Of Grapes: फायदेमंद ही नहीं, नुकसानदायक भी हो सकता है अंगूर, इन 5 हालात में कभी नहीं खाने चाहिए अंगूर
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ और तरीके -
- दिन में एक चम्मच से अधिक नमक न खाएं.
- लो फैट वाले आहार लें. डाइट में ताज़ी सब्जियों को शामिल करें.
- कैफीन युक्त फुड या ड्रिंक्स के सेवन को कम करें.
- अल्कोहल और सिगरेट को हाथ न लगाएं.
- वजन को मेंटेन रखें.
- समय-समय पर ब्लड प्रेशर को नापते रहें.
What is Psoriasis? Symptoms, Causes, Treatment | सोरायसिस: कारण, लक्षण, इलाज | Sehat ki Pathshala
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं