मूंग दाल की पूरी रेसिपी
NDTV
लंच बॉक्स पैक करना हो, या फिर बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ गरमागरम और चटपटा खाने का मन हो मूंग दाल मसाला पूरी सबसे अच्छा विक्लप है। आमतौर पर पूरियों के साथ आलू की सब्जी या छोले बनाने की एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दाल और मसालों का दमदार स्वाद आटे में ही गुंथा होता है. यही कारण है बिना किसी सब्जी के भी इसके हर निवाले में भरपूर स्वाद मिलता है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- मूंग दाल (आधा कप)
- गेहूं का आटा (दो कप)
- हरी मिर्च (एक)
- अदरक (एक इंच का टुकड़ा)
- हरा धनिया (मुट्ठी भर, ताजा कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर (एक-तिहाई छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (आधी छोटी चम्मच)
- धनिया पाउडर (आधी छोटी चम्मच)
- जीरा पाउडर (आधी छोटी चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (एक चुटकी)
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी (आवश्यकतानुसार)
- तेल
बनाने का तरीका:
- भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें, इसे मिक्सी के जार में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और थोड़ा नमक डालकर पीस लें.
- बीच-बीच में थोड़ा पानी डालते हुए चिकना पेस्ट तैयार करें और एक तरफ रख दें.
- एक चौड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा छान लें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च और बचा हुआ नमक मिलाएं.
- तैयार दाल का पेस्ट थोड़ा-थोड़ा करके आटे में डालें और उंगलियों से मिलाते जाएं.
- जार में चिपके पेस्ट को थोड़ा पानी डालकर खंगाल लें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें.
- एक साथ सारा पेस्ट या पानी न डालें, वरना आटा गीला हो सकता है.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर टाइट आटा गूंथ लें.
- दाल की नमी के कारण आटा हल्का चिपचिपा लग सकता है, इसलिए ज़रूरत पड़े तो सूखा आटा मिलाएं.
- गुंथे हुए आटे को सूती कपड़े से ढककर दस मिनट के लिए छोड़ दें, इससे दाल और मसालों के फ्लेवर आटे में सेट हो जाएंगे और आटा थोड़ा मुलायम पड़ जाएगा.
- दस मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा मसल लें. मीडियम साइज की लोइयां तोड़ें, हल्का सूखा आटा या तेल लगाकर गोल पूरियां बेल लें.
- कढ़ाई में तेल तेज गरम करें, आंच तेज रखते हुए पूरी डालें और कड़छी से हल्का-हल्का दबाएं या ऊपर से गरम तेल डालें, ताकि पूरी अच्छे से फूल जाए, दोनों तरफ सुनहरा रंग आने पर निकाल लें.
- तली हुई पूरियों को जालीदार बर्तन में रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल और भाप निकल जाए.
- इन्हें अचार, दही या रसेदार आलू की सब्जी के साथ गरमागरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: सरसों वाली आलू सेम की सब्जी कैसे बनाएं? सेम आलू की सरसों वाली मसालेदार सब्जी बनाने की रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News