अमूमन हर भारतीय घर में प्याज एक मेन फूड आइटम्स में से एक होता है. करी से लेकर सलाद तक, लोगों को इसका मीठा स्वाद और कुरकुरापन पसंद आता है जो किसी भी रेसिपी में जोड़ा जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज सर्दियों के दौरान आपके शरीर को बीमार होने से बचा सकता है? सर्दियों में प्याज खाना आपके खाने में एक सुपरहीरो को शामिल करने जैसा है. प्याज न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये वास्तव में ठंड के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में प्याज को डाइट में शामिल करने से होने वाले फायदों के बारे में-
कोल्ड एंड कफ
गले की खराश और खांसी के इलाज के लिए प्याज का रस एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है. यह जलन को शांत करता है, और सब्जी में पाया जाने वाला सल्फ्यूरिक कंपाउंड में सूजन-रोधी गुण होते हैं. इसलिए, अगर आपको अक्सर सर्दी, खांसी की समस्या होती है तो आप प्याज का रस का सेवन कर सकते हैं. यह शरीर को बलगम से लड़ने में भी मदद करता है और उसको जमने से भी रोकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: लंबा जीने के लिए हर दिन कितने कदम चलना है जरूरी, यहां जानिए क्या होते हैं इसके फायदे
बूस्ट इम्यूनिटी
प्याज के अंदर कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि सर्दियों के मौसम बहुत सारे वायरस और बैक्टीरिया के साथ आता है, इसलिए अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करने से आपको इम्यूनिटी स्ट्रांग करने और शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकती है.
एंटी-एजिंग गुण
अपने सर्दियों की डाइट में प्याज को शामिल करने का सबसे जरूरू कारणों में से एक है इसमें पाए जाने वाले एंटी-एजिंग गुण. इस मौसम में हमारी स्किन अक्सर तेजी से ड्राई होने लगती है, बेजान लगने लगती है और कई मामलों में समय से पहले ही उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं. अगर आप इस मौसम में प्याज को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप झुर्रियों और सुस्ती दूर करने के साथ उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को भी दूर कर सकते हैं.
प्याज खरीदने का सबसे अच्छी बात यह है कि यह लंबे समय तक खराब नहीं होती है. आप उन्हें अपनी रसोई में खुला रख सकते हैं. इसके अलावा, सर्दियों में प्याज बजट में भी आता है, इसलिए इसको अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं