क्या आप जानते हैं कि खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए पैदल चलना सबसे आसान और कारगर तरीकों में से एक है? पैदल चलने से ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं. चलने से मांसपेशियों की ताकत, हार्ट संबंधी फिटनेस और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा, चलना उन एक्सरसाइज में से एक है जिसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं. स्वास्थ्य लाभों के अलावा, हर रोज पैदल चलन से स्ट्रेस में कमी और दिमागी स्वास्थय भी अच्छा होता है. इसके साथ ही, चलने से शांति मिलती है, मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है और आत्मनिरीक्षण का मौका मिलता है. पैदल चलना फिर वो चाहे तेज हो या नॉर्मल स्पीड में, एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शारीरिक और मानसिक ऊर्जा दोनों को बढ़ावा देकर हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने में मदद करती है. फिट रहने के लिए आपको एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए आइए जानते हैं.
ये भी पढ़ें: नर्वस सिस्टम से रिलेटेड डिसऑर्डर का पता लगाएगा अब ये नया एआई टूल : स्टडी
आजकल फिटनेस ट्रैकर, मोबाइल डिवाइस और स्मार्ट वॉच की मदद से हर दिन आप कितना चलते हैं इसका ट्रैक आसानी से रख सकते हैं. हर रोज 10,000 कदम चलने का गोल सेट करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. डेथ रेट को कम करने के लिए आपको हर रोज कितना चलना है यह आपकी उम्र पर भी निर्भर करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

ज्यादा उम्र वाले वयस्कों को मृत्यु के जोखिम को कम करने के लिए हर दिन लगभग 6000 से 8000 कदम चलने की आवश्यकता होती है, जबकि युवा वयस्कों को प्रति दिन लगभग 8000-10,000 कदम चलने की आवश्यकता होती है. हालांकि निर्णायक रूप से ऐसे कई सबूत हैं जो बताते हैं कि थोड़ा और चलना भी फायदेमंद है, खासकर उन लोगों के लिए जो बहुत कम एक्टिव रहते हैं. लेकिन खुद को फिट रखने के लिए आपको फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है जिसमें पैदल चलना एक सरल और बेहतर तरीकों में से एक हो सकता है.
Brain Stroke Signs: FAST Paralysis Symptoms | Doctor ने बताए ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं