- एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए आपकी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी है.
- यहां कुछ फल और सब्जियां हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
- जानिए कौन से फूड्स बढ़ा सकते हैं आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल.
Diet For Anemia: एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब शरीर की रेड ब्लड सेल्स काउंट या हीमोग्लोबिन सामान्य से कम होता है. एनीमिया के कारण कई हैं. हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए कुछ तरीके हैं. एनीमिया (Anemia) से छुटकारा पाने के लिए आपकी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी है. यहां कुछ फल और सब्जियां हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका हीमोग्लोबिन लेवल (Hemoglobin Level) सामान्य हो सके. जानिए कौन से फूड्स बढ़ा सकते हैं आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल.
एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए फूड्स | Foods To Get Rid Of Anemia
1) चुकंदर
चुकंदर में हाई आयरन तत्व शरीर को पोषण प्रदान करता है और शरीर को साफ करने में मदद करता है. चुकंदर का जूस रोजाना पीने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, जो बदले में रेड ब्लड सेल्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करती है. इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) अनार
इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है. इस फल के रस में दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर रोजाना नाश्ते में पिएं. आप सुबह खाली पेट भी इस फल का सेवन कर सकते हैं.
3) खजूर
खजूर में मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में बड़ी भूमिका निभाता है. एक कप उबले हुए दूध में दो खजूर रात भर भिगो दें. अगली सुबह खाली पेट खजूर और दूध का सेवन करें.
मौसम में बदलाव के कारण बच्चों को होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए 5 सेफ्टी टिप्सोन
4) केला
यह फल खून में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है. बेहतर परिणाम के लिए एक पके केले को थोड़े से शहद के साथ दिन में दो बार लें.
5) हरे
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सलाद पत्ता, ब्रोकली आदि आयरन का सबसे अच्छा स्रोत हैं. ये विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और अन्य ऊर्जा बढ़ाने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो एनीमिया को मात देने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं