- ज्यादा लोग मौसम के बदलने पर बीमार पड़ने लगते हैं.
- बच्चों को एलर्जी और इंफेक्शन से सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं.
- ज्यादातर लोग मौसमी परिवर्तन होने पर फ्लू या सर्दी के संपर्क में आते हैं.
Seasonal Disease: मौसम का बदलना एक खूबसूरत अनुभव है. ज्यादा लोग मौसम के बदलने पर बीमार पड़ने लगते हैं. खासकर बच्चों को एलर्जी और इंफेक्शन से सर्दी-खांसी जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं. हम अपने बच्चों को बीमारी से दूर रखने के लिए अपने स्तर पर लगातार प्रयास करते हैं. शोध के अनुसार, वयस्क ज्यादातर साल में 2 से 3 बार सर्दी से पीड़ित होते हैं और बच्चे हर साल 5 से 7 बार सर्दी से पीड़ित होते हैं.
ज्यादातर लोग मौसमी परिवर्तन होने पर फ्लू या सर्दी के संपर्क में आते हैं. यह वह समय होता है जब तापमान में बदलाव वायरस के एक अलग समूह को पूरी तरह से पनपने की अनुमति देता है, जो में लोगों को बीमार बनाता है. इसलिए हर मौसम परिवर्तन के साथ वातावरण में एलर्जी की संख्या बढ़ जाती है, फिर सामान्य लक्षणों जैसे कि भरी हुई नाक, छींकने, खांसी, खुजली या गले में खराश, पानी वाली आंखें, मांसपेशियों में दर्द, बुखार, नाक बहना, आदि के साथ संक्रामक रोग फैलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बदलते मौसम में अपने बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए आपको बस इतना करना है कि इन सरल टिप्स को फॉलो करना है.
1. एलर्जी टेस्ट
बीमार पड़ना वास्तव में कोई बीमारी नहीं है और यह एलर्जी के कारण भी हो सकता है. इसलिए, अगर आपका बच्चा निश्चित समय के दौरान लगातार सर्दी जैसे लक्षणों से पीड़ित होता है, तो सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि मौसमी एलर्जी या अस्थमा की जांच करें.
अगर आपके बच्चे का तेजी से बढ़ रहा है मोटापा तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है खतरे की घंटी
2. टीकाकरण
अपने बच्चों को उनके टीकाकरण ट्रैकर पर अप टू डेट रखना बच्चों को ज्यादातर बीमारियों से बचाने में मदद करने और उनकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का एक तरीका है. टीकाकरण कई बीमारियों की गंभीरता को कम करने में मदद करता है और बच्चों को तेजी से ठीक होने में मदद करता है.
3. अच्छी स्वच्छता बनाए रखें
अच्छी स्वच्छता सबसे जरूरी सबक है जो आप अपने बच्चों को सिखा सकते हैं. राइनोवायरस जैसे ज्यादातर वायरस शरीर के बाहर तीन घंटे तक जीवित रहते हैं, लेकिन कभी-कभी उन सतहों पर 48 घंटे तक जीवित रह सकते हैं जो छूने योग्य होती हैं जैसे कि डोरकोब्स, टेबल, कुर्सियां, स्विच आदि. इसलिए यह ध्यान रखें कि हमारे बच्चे नियमित अंतराल में अपने हाथ धोएं और चेहरा, आंख, नाक आदि को छूने से बचें.
सावधान! ओवरस्लीपिंग से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान...
4. पोषण में सुधार
बढ़ते बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतों का कोई विकल्प नहीं हो सकता है. बीमारियों को रोकने के लिए एक हेल्दी इम्यून सिस्टम के निर्माण में विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा से पोषक तत्व जरूरी हैं.
5. बच्चे पर्याप्त शारीरिक व्यायाम करें
व्यायाम, आराम और अच्छी नींद सभी की ग्रोथ और उपचार के लिए उतने ही जरूरी हैं जितना कि हमारा आहार. कई माता-पिता बच्चों को बाहर मौसम में बदलाव के कारण घर के अंदर रखना चाह सकते हैं. इससे उनकी शारीरिक गतिविधि काफी हद तक कम हो जाती है. ध्यान रखें कि आपके बच्चे घर के अंदर कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें.
फटी एड़ियों की समस्या से हैं परेशानी तो इस तरह करें पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल, झट से मिलेगा आराम
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं