How To Reduce Cholesterol Naturally: कोलेस्ट्रॉल एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होता है. हालांकि ये अच्छा और बुरा दोनों तरह का होता है. अच्छे कोलेस्ट्रॉल को एचडीएल और खराब कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है. बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने पर शरीर कई समस्याओं से घिर जाता है. अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यहां हार्ट डिजीज तक का कारण बन जाता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल हमारी अनहेल्दी डाइट के कारण भी बढ़ता है. हमारे खानपान का कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. हालांकि कुछ सब्जियां हैं जिनको अपनी डाइट में शामिल कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं और हेल्दी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकते हैं. यहां हम ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद कर सकती हैं.
खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली सब्जियां | Vegetables for increase HDL cholesterol or reducing bad cholesterol
1. पालक (Spinach For Cholesterol)
पालक में विटामिन ए, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, पालक में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: सुबह पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पी लीजिए, बिना देर किए भागेंगे टॉयलेट, साफ हो जाएगा पेट, कब्ज से मिलेगा छुटकारा
2. तोरी (Zucchini For Cholesterol)
तोरी में अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. यह भी एक फाइबर से भरपूर सब्जी है जो हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है.
3. गाजर (Carrot For Cholesterol)
सर्दियों में गाजर खूब मिलती है. गाजर विटामिन ए और बी का अच्छा स्त्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. इसके अलावा, गाजर में पाये जाने वाले अन्य गुण भी हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं.
4. बैंगन (Eggplant For Cholesterol)
बैंगन में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही यह भी एक फाइबर वाली सब्जी है जो हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: कभी न करें फेशियल के बाद ये 5 काम, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान, पैसा भी जाएगा बर्बाद
5. टमाटर (Tomato For Cholesterol)
टमाटर भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
वेजिटेरियन डाइट में इन सब्जियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान दें कि इनका सेवन करने के साथ बाकी सेहतमंद चीजों को भी डाइट में शामिल करें.
औरतों का वो 'वरदान', जो उन्हें Heart Attack से बचाता है | Women & Heart Disease
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं