- मच्छरों से पनपने वाली डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं
- डेंगू के मच्छरों से अपना और अपने परिवार का बचाव कैसे कर सकते हैं?
- यहां डेंगू से बचने के कारगर और आसान तरीके बताए गए हैं.
Dengue Prevention: पिछले दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. मच्छरों से पनपने वाली डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. जब तक मौसम पूरी तरह ठंडा नहीं होता और पारा नीचे नहीं जाता डेंगू के मच्छरों का खतरा बना रहता है. डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप डेंगू के मच्छरों से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं और इस रोग से लड़ने के लिए खुद को कैसे तैयार कर सकते हैं.
डेंगू से बचने के कारगर और आसान तरीके | Effective And Easy Ways To Avoid Dengue
1) जमा करके न रखें पानी
डेंगू के मच्छरों का लार्वा जमा हुए पानी में पनपता है. ऐसे में गमले या कूलर के अंदर अधिक दिनों तक पानी जमा न होने दें. नियमित रूप से पानी बदलते रहें और सफाई रखें. आस-पास बारिश का पानी जमा हुआ हो तो उसे साफ करें.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
2) घर से बाहर जाने के पहले करें ये काम
घर से बाहर निकल रहे हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें. खासकर बच्चों को पूरी कवरेज वाले कपड़े पहनाएं. इसके साथ ही मच्छरों से बचने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें.
3) करें इन चीजों का सेवन
बीमारियों से लड़ना है तो आपको अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग रखनी होगी, इसके लिए आप अधिक से अधिक खट्टे फलों का सेवन करें. इसके साथ ही गिलोय का इस्तेमाल काढ़े के रूप में करें. तुलसी के पत्तों के साथ गिलोय का काढ़ा तैयार करके पिएं, इससे भी इम्यूनिटी मजबूत होती है और रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है.
सडन कार्डियक डेथ क्या है? जानें एससीए और हार्ट अटैक में अंतर और इसे रोकने के लिए आप क्या कर सकते हैं
4) खुद को रखें हाइड्रेटेड
बीमारियों से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें. पानी और लिक्विड चीजों का सेवन बढ़ा दें. नारियल पानी, संतरे का जूस, मौसमी का जूस आदि पीएं.
5) बकरी का दूध बेहद फायदेमंद
डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में बकरी का दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.
अगर पैरों पर दिखाई दें ये 6 वार्निंग साइन तो समझ जाएं शरीर में ब्लड शुगर लेवल की हो गई है अति
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं