सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा खाने का मन है जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे तो मूंगदाल-पालक चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मूंगदाल, ताजा पालक और पनीर से तैयार यह चीला नरम होने के साथ हल्का कुरकुरा भी बनता है. इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आप इसे हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री से प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
मूंगदाल-पालक चीला बनाने के लिए सामग्री
मूंगदाल-पालक चीला बनाने के लिए 1 कप हरी मूंगदाल, 1 कप ताजा पालक, 1 इंच अदरक, 3 से 4 लहसुन की कलियां, 1 से 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 2 से 3 चम्मच दही, आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के अनुसार देसी घी आदि सामग्री मिलेगी.
घर पर ऐसे तैयार करें मूंगदाल-पालक चीला
सबसे पहले मूंगदाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब पालक की पत्तियों को साफ पानी से धो लें. मिक्सर जार में भीगी हुई मूंगदाल, पालक, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और नमक डालें. थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को पीस लें और एक चिकना घोल तैयार कर लें. अब इस घोल में दही डाालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि घोोल इतना पतला न हो कि तवे पर फैलाना मुश्किल हो जाए.
ये भी पढ़ें- मेथी की पूरी और टमाटर की चटनी कैसे बनाएं? कुरकुरी पूरी और चटपटी चटनी बनाने का आसान तरीका
इसके बाद नॉनस्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं. एक कलछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. जब चीला नीचे से पकने लगे तो ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें. किनारों पर घी लगााकर चीले को पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने पर इसे प्लेेट में निकाल लें.
मूंगदाल और पालक से मिलेगा पोषण
मूंगदाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है. पालक में फोलेट, विटामिन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जबकि पनीर से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है. इन सामग्रियों से बना चीला नाश्ते में पोषण बढ़ाने का एक अच्छा तरीीका हो सकता है. इसे दही या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.
ये भी पढ़ें- चुकंदर के चिप्स कैसे बनाएं? जानें स्वाद में लाजवाब कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं