विज्ञापन

मूली का अचार बनाने का क्या तरीका है? जानिए नेपाली स्टाइल मूली का अचार बनाने का तरीका

अगर आप मूली की सब्जी और सलाद से हटकर कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो नेपाली स्टाइल मूली का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये अचार खाने में खट्टा, तीखा और कुरकुरा होता है. आइए जानते हैं इसकी पूरी रेसिपी.

मूली का अचार बनाने का क्या तरीका है? जानिए नेपाली स्टाइल मूली का अचार बनाने का तरीका
नेपाली स्टाइल मूली का अचार कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Mooli Ka Achar Kaise Banate Hain: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी मूली की भरमार हो जाती है. ऐसे में कई लोग मूली को सलाद के रूप में खाते हैं तो कुछ सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा मूली अचार के रूप में भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है. ऐसे में अगर आप मूली की सब्जी और सलाद से हटकर कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो नेपाली स्टाइल मूली का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये अचार खाने में खट्टा, तीखा और कुरकुरा होता है. खास बात यह है कि इसे सही तरीके से बनाकर आप 1 से 2 महीने तक सही रख सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको मूली का आचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

नेपाली स्टाइल मूली का अचार बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 किलो मूली
  • 200 ग्राम सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया
  • सूखी लाल मिर्च या हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • विनेगर
  • नमक 

यह भी पढ़ें: गमलों में चाहिए हरी-भरी पत्तियां और फूल, तो फेंकना बंद करें रसोई की ये 5 चीजें, माली ने बताया तरीका

नेपाल स्टाइल मूली का अचार कैसे बनाएं?

अचार बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और मोटे टुकड़ों में काट लें. फिर कटे हुए टुकड़ों को एक साफ कपड़े या ट्रे पर फैलाकर हल्की धूप में एक दिन के लिए सुखाएं. ध्यान रखें कि मूली पूरी तरह सूखनी नहीं चाहिए, बस उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए.

अब कढ़ाई में सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करें और फिर पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें. दूसरी ओर मेथी दाना, जीरा, धनिया और अन्य साबुत मसालों को हल्का भून लें. मसाले ठंडे होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें. कलौंजी को अलग से हल्का भूनकर रख लें.

एक बड़े बर्तन में सूखी हुई मूली डालें. इसमें दरदरे पिसे मसाले, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. अब पूरी तरह ठंडा हो चुका सरसों का तेल डालें और बिना हाथ लगाए चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में थोड़ा विनेगर डालें और फिर से मिला लें.

अचार को लंबे समय तक सही रखने के जरूरी टिप्स

  • अचार में कभी भी गर्म तेल न डालें.
  • अचार निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.
  • अचार में पानी या नमी बिल्कुल न जाने दें.
  • कांच या एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें.
  • समय-समय पर अचार को धूप दिखाने से इसका स्वाद और शेल्फ लाइफ दोनों बढ़ जाते हैं.

खाने में कैसा होता है मूली का अचार?

ये नेपाली स्टाइल मूली का अचार चावल, दाल-भात, रोटी और पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. मोटे कटे हुए मूली के टुकड़े और मसालों का तीखा-खट्टा स्वाद इसे खास बनाता है. अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं, तो इस आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें: चुकंदर के चिप्स कैसे बनाएं? जानें स्वाद में लाजवाब कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी

यह भी पढ़ें: सिरके वाली प्याज कैसे बनाएं? जानें रेस्टोरेंट जैसी सिरका प्याज बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Mooli Achar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com