विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव का निचोड़: AAP ने 5 नगर निगम और 958 वार्ड जीते, कांग्रेस 397, बीजेपी 172, मोहाली किसका?

Punjab Nikay Chunav Result: पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों का रिजल्ट आ गया है, जो कि सत्ताधारी पार्टी AAP के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है. आम आदमी पार्टी ने 8 में से 5 नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है. देखें रिजल्ट.

पंजाब निकाय चुनाव का निचोड़: AAP ने 5 नगर निगम और 958 वार्ड जीते, कांग्रेस 397, बीजेपी 172, मोहाली किसका?
Punjab Municipal Election Result: पंजाब निकाय चुनाव का रिजल्ट देखें.
  • पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में AAP ने आठ नगर निगमों में से पांच पर जीत हासिल कर प्रमुख सफलता प्राप्त की
  • कुल 1977 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 958 वार्ड जीतकर 48 प्रतिशत से अधिक वार्डों पर कब्जा जमाया है
  • कांग्रेस ने 397, शिरोमणि अकाली दल ने 192 और भारतीय जनता पार्टी ने 172 वार्डों में जीत दर्ज की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने परचम लहरा दिया है. AAP ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 8 नगर निगमों में से 5 पर जीत हासिल की है. मोहाली, बरनाला, बटाला, मोगा, बठिंडा नगर निगम AAP के खाते में गया, कपूरथला पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया, वहीं अबोहर बीजेपी का हो गया.
 पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिसका रिजल्ट आ चुका है. आम आदमी पार्टी के 958 उम्मीदवारों ने स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 397 वार्ड जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है. ये निकाय चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले काफी अहम माने जा रहे हैं. इनके नतीजों का असर विधानसभा चुनावों पर भी देखने को मिल सकता है. इस जीत से भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गदगद नजर आए. केजरीवाल और मान ने इसे काम की राजनीति की जीत बताया. 

48% से ज्यादा वार्डों पर AAP की जीत

 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय निकाय चुनाव सत्ताधारी AAP, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के लिए लिटमस टेस्ट से कम नहीं है. आम आदमी पार्टी ने 48 प्रतिशत से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज हासिल की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि जनता ने सत्ताधारी पार्टी की विकासवादी नीतियों का समर्थन किया और विपक्ष की ‘नफरत की राजनीति' को परास्त किया.

अबोहर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा

अबोहर नगर निगम पर बीजेपी ने परचम लहरा दिया है. बीजेपी ने यहां 26 सीटें जीती हैं. वहीं मोगा नगर निगम और कोट ईसेखां पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है.  ईसेखां नगर पंचायत चुनाव में 13 सीटों में से AAP ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की नाभा नगर काउंसिल भी AAP जीत गई है.

पार्टी1,977 में से कितने वार्डों पर जीत
आम आदमी पार्टी958
कांग्रेस397 
शिरोमणि अकाली दल192
बीजेपी172
निर्दलीय 251
बीएसपी7

पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, AAP ने कुल 1,977 वार्डों में से 958 में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 397 वार्ड जीतकर दूसरे स्थान पर रही, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 191 वार्ड जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 172 वार्डों में जीत का परचम फहराया. इन शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 251 वार्डों में जीत दर्ज की.

Latest and Breaking News on NDTV

भगवंत मान AAP की जीत से उत्साहित

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी 7 वार्ड में जीत हासिल की. चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटों की गिनती अभी जारी है. एक वार्ड का परिणाम घोषित नहीं हुआ है. पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता ने ‘आप' सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कपूरथला में AAP को झटका

जनता ने विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टियों को नकार दिया है. इन निकाय चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है.कपूरथला में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. वहीं अबोहर में बीजेपी ने जीत हासिल की है. पठानकोट में भी बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. नगर काउंसिल की 75 में से करीब 45 सीटों पर भी AAP का दबदबा देखने को मिला है.

50 वार्डों वाले मोहाली में AAP ने 26 वार्ड जीते

इस चुनाव मोहली की तस्वीर आम आदमी पार्टी के लिए पूरी तरह बदली दिखी. 50 वार्डों वाले मोहाली में 2021 में आप का खाता तक नहीं खुला था. लेकिन 2026 में पार्टी ने बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुए 26 वार्डों पर कब्जा जमाया है. वहीं बीजेपी औरअकाली दल ने भी यहां से सीटें जीती है.

ये भी पढ़ें-पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की आंधी, कांग्रेस-BJP सबको पछाड़ा, नतीजों पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com