विज्ञापन

1 दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पीना चाहिए? Black Coffee पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है

रोज 5 कप कॉफी पीना से क्या होता है? जानें किन लोगों को क्यों करना चाहिए इसका सेवन क्या कहती है स्डटी.

1 दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पीना चाहिए? Black Coffee पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है
कॉफी पीने के फायदे.

हममें से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत एक कप गर्म चाय या कॉफी के साथ होती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने कप कॉफी का सेवन करना चाहिए. अक्सर लोग सोचते हैं कि कॉफी सिर्फ नींद भगाने या सुस्ती दूर करने के काम आती है. लेकिन हाल ही में हुई एक नई रिसर्च ने सबको चौंका दिया है. इस स्टडी के मुताबिक, रोज़ाना कॉफी पीने से आपका लिवर गंभीर बीमारियों और यहां तक कि लिवर कैंसर से भी बच सकता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जो लोग दिन में 5 या उससे ज्यादा कप कॉफी पीते हैं, उन्हें इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला है. तो चलिए जानते हैं क्या कहती है स्टडी और क्या हैं इसके फायदे.

कैसे हुई यह बड़ी रिसर्च?

यह रिसर्च 'क्लिनिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिकल एंड हेपेटोलॉजी' नाम के एक बड़े मेडिकल जर्नल में छपी है. इसमें यूके (UK) बायोबैंक के करीब 3.55 लाख (3,55,000) वयस्कों (Adults) पर 10 साल से भी ज्यादा समय तक नज़र रखी गई. लिवर की सेहत पर कॉफी के असर को जानने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी स्टडीज में से एक है.

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने लोगों की कॉफी पीने की आदतों, उनके लिवर के एमआरआई (MRI) स्कैन, खून की जांच और लंबे समय के हेल्थ रिकॉर्ड्स को बहुत बारीकी से देखा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आज से ही 5 कप कॉफी पीना शुरू कर दें?

जवाब है- बिल्कुल नहीं, एक्सपर्ट्स इसके लिए साफ मना करते हैं. इसके दो बड़े कारण हैं-
यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी है- इसका मतलब यह है कि रिसर्च में सिर्फ एक लिंक देखा गया है. यह 100% साबित नहीं हुआ है कि सिर्फ कॉफी पीने से ही लिवर की बीमारियां पूरी तरह रुक जाएंगी. हो सकता है कॉफी पीने वालों की दूसरी आदतें भी अच्छी हों.
कैफीन के नुकसान- हर इंसान के शरीर की झेलने की क्षमता अलग होती है. बहुत ज्यादा कॉफी या कैफीन लेने से आपको घबराहट (Anxiety), नींद न आना, दिल की धड़कन तेज होना और पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं और बीपी के मरीजों को कैफीन से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

क्या है कॉफी पीने का सही तरीका- 

अगर आप कॉफी में ढेर सारी चीनी, आर्टिफिशियल स्वीटनर या गाढ़ी मलाईदार क्रीम है, तो आपको यह फायदा नहीं मिलने वाला. स्टडी में देखा गया कि जो लोग कॉफी में स्वीटनर मिलाकर पीते हैं, उनके लिवर में सूजन के लक्षण ज्यादा दिखे. इसलिए अगर लिवर को फायदा पहुंचाना है, तो कम से कम चीनी या बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी पीना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे दुनिया के बड़े संस्थानों से पढ़ाई कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, अगर कॉफी को सही तरीके से और सही मात्रा में पिया जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

यहां देखें वीडियो- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee, Coffee Pine Ka Sahi Samay, Coffee Ke Fayde, Ek Din Mein Kitne Cup Coffee Piye, Coffee Reasearch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com