विज्ञापन

Winter Lip Care: सर्दियों में होंठ फटने पर Lip Scrub लगाना कितना सही? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Lip Care Tips in Winter: सर्दियों में फटे होंठों की पपड़ी हटाने के लिए चीनी, शहद और कॉफी से घर पर लिप स्क्रब बना सकते हैं. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका, नींबू लगाने के नुकसान और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.

Winter Lip Care: सर्दियों में होंठ फटने पर Lip Scrub लगाना कितना सही? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
होंठों पर नींबू लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक
ndtv

सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण होंठ रूखे होने लगते हैं. कई बार होंठों पर सूखी पपड़ी जम जाती है जिसे हटाने के लिए लोग चीनी, शहद और नींबू का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों Sugar Honey Coffee Lip Scrub भी काफी पसंद किया जा रहा है. दावा है कि इससे होंठों की डेड स्किन हटाकर उन्हें मुलायम बनाया जा सकता है. लेकिन क्या इस स्क्रब में नींबू मिलाना सही है. दरअसल, नींबू होंठों पर जलन और धूप के संपर्क में आने पर त्वचा संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं घर पर यह स्क्रब बनाने का तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.

Lip Scrub से क्या फायदा मिलता है?

लिप स्क्रब का काम होंठों की सतह पर जमी सूखी और मृत त्वचा को हल्के हाथों से हटाना है. इससे होंठ कुछ समय के लिए चिकने महसूस हो सकते हैं. हालांकि, यह होंठों को लंबे समय तक मॉइस्चराइज नहीं करता है. इसके लिए स्क्रब के बाद लिप बाम लगाना जरूरी है.

चीनी, शहद और कॉफी से कैसे बनाएं Lip Scrub?

घर पर यह स्क्रब बनाने के लिए एक छोटा चम्मच बारीक चीनी, आधा छोटा चम्मच शहद, चौथाई छोटा चम्मच बारीक कॉफी पाउडर और आधा छोटा चम्मच नारियल या बादााम का तेल लें. सबसे पहले एक साफ कटोरी में चीनी और कॉफी मिलाएं. अब इसमें शहद और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका होममेड लिप स्क्रब तैयार है. इसे हर बार इस्तेमाल से पहले ताजा बनाएं और बचाा हुआ मिश्रण फेंक दें.

होंठों पर नींबू लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक

कई लोग स्क्रब में नींबू का रस भी मिलाते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं है. नींबू अम्लीय होता है, जो फटे या संवेदनशील होंठों पर जलन और चुभन पैदा कर सकता है. इसमें मौौजूद कुछ तत्व धूप की UVA किरणों के संपर्क में आने पर स्किन में लालिमाा, फफोले और रंग गहरा होने जैसी प्रतिक्रिया भी पैदा कर सकते हैं. इसलिए स्क्रब में नींबू न मिलाना ही बेहततर है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, एस्ट्रोलॉजर ने बताया घर में कैसी मूर्ति लाना होता है शुभ

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल

इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार या अधिकतम दो बार ही करें. होंठों पर इसे 20-30 सेकंड तक बहुत हल्के हाथों से लगााएं. इसके बाद साफ पानी से धोकर लिप बाम लगा लें. होंठ फटे हों, खून आ रहा हो या छााले हों तो स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुुल न करें.

इन गलतियों से बचें

स्क्रब करते समय मोटे चीनी या कॉफी के दाने इस्तेमाल न करें. होंठों को जोर से न रगगड़ें और रोजाना स्क्रब करने से बचें. ध्यान रखें कि यह नुस्खा होंठों का प्राकृतिक रंग गुलााबी नहीं करता है. अगर होंठ लगातार फट रहे हैं या उनमें सुजन और जलन है तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजााय स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- How to Wash Curtains: पर्दे कैसे साफ करें? जानिए वाशिंग मशीन में पर्दे कैसे धोएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lip Care Tips In Winter, Lip Scrub, Sugar, Honey, Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com