विज्ञापन

शादीशुदा होकर दूसरे एक्टर के साथ इंटीमेट सीन क्यों किए? कियारा आडवाणी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, सिद्धार्थ को नहीं थी परेशानी

यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन देने पर कियारा आडवाणी हुईं ट्रोल. अब कॉफी विद करण 9 में बताया पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्या था रिएक्शन.

शादीशुदा होकर दूसरे एक्टर के साथ इंटीमेट सीन क्यों किए? कियारा आडवाणी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, सिद्धार्थ को नहीं थी परेशानी
'मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं लगी', ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
Instagram
नई दिल्ली:

कियारा आडवाणी ने Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups में यश के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में बताया कि कई लोगों ने उनके फैसले पर सवाल उठाए, क्योंकि वो शादीशुदा हैं और एक मां भी हैं. हालांकि, उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस से कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने इस मामले को लेकर बिल्कुल चिंता नहीं की.

एपिसोड में करण जौहर ने कहा कि शादीशुदा मेल एक्टर जब इंटीमेट सीन करते हैं, तो उनसे कोई सवाल नहीं पूछता, लेकिन फीमेल एक्टर्स को अक्सर इसका सामना करना पड़ता है. इस पर कियारा आडवाणी ने कहा, "सिद्धार्थ को इससे बिल्कुल कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की. हमने भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की. उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और न ही वो परेशान हुए."

ये भी पढ़ें: दोस्तों की नकल ने बदल दी इस एक्ट्रेस की किस्मत, मिस इंडिया बनकर फिल्मों में छाईं, आमिर खान के साथ पहली ही हिट ने बनाया स्टार

कियारा आडवाणी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में फीमेल्स को इस तरह की बातों का सामना आज से नहीं, बल्कि कई सालों से करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, "ऐश्वर्या राय से लेकर कई बेहतरीन एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा होता आया है." कियारा ने यह भी बताया कि जब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी, तो उन्हें खुद को सही साबित करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा, "जब मैं इंटरनेट पर लोगों के रिएक्शन देख रही थी, तो बहुत सारे लोग खुद ही इस दोहरे रवैये और सोच पर सवाल उठा रहे थे. इसलिए मुझे लगा ही नहीं कि मुझे सफाई देने की जरूरत है."

यह पूरा मामला फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups के गाने तबाही (Tabaahi) के रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था. इस गाने में कियारा और यश के बीच कुछ इंटीमेट सीन दिखाए गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कियारा को ट्रोल किया और उनके फैसलों पर सवाल उठाए. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी क्राइम, हिंसा और बदलते रिश्तों की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Sidhartha Malhotra, Coffee With Karan, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com