विज्ञापन

मैनेजर को नौकरी से निकाला तो 32 एकड़ के कॉफी बागान पर छिड़क दिया जहर, शिकायत दर्ज

इस नुकसान का पता 15 नवंबर को चला, जब बागान का निरीक्षण किया गया. बताया गया है कि कॉफी के कई पौधे काले पड़ गए हैं, कॉफी की फलियां झड़ गई हैं और काली मिर्च की बेलों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है.

मैनेजर को नौकरी से निकाला तो 32 एकड़ के कॉफी बागान पर छिड़क दिया जहर, शिकायत दर्ज
32 एकड़ के कॉफी बागान पर जहर छिड़कने का आरोप
NDTV

बेंगलुरु के वरिष्ठ वकील रवींद्रनाथ कामथ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कूर्ग में उनके कॉफी बागानों पर किसी ने जहरीले केमिकल छिड़क दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोडागु के विराजपेट तालुक के कोट्टोली गांव में 32 एकड़ के कॉफी बागान पर जानबूझकर जहरीले केमिकल का छिड़काव किया गया, जिससे फसलों और पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है.

शिकायत में उनके पूर्व एस्टेट मैनेजर चप्पुदीरा मोनाप्पा उर्फ ​​'टागु' पर इस घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. इसमें मैनेजर सुब्रमणि और अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं.

शिकायत के अनुसार, एस्टेट प्रबंधन का अनुबंध 25 जून, 2026 को खत्म कर दिया गया था. हालांकि, 11 से 13 नवंबर के बीच, आरोपियों ने कथित तौर पर बागान में घुसकर लगभग 12 मजदूरों की मदद से वहां केमिकल छिड़क दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

इस नुकसान का पता 15 नवंबर को चला, जब बागान का निरीक्षण किया गया. बताया गया है कि कॉफी के कई पौधे काले पड़ गए हैं, कॉफी की फलियां झड़ गई हैं और काली मिर्च की बेलों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है.

विराजपेट ग्रामीण पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 329(3), 324(5) और 3(5) के तहत अपराध संख्या 125/2026 में FIR दर्ज की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जिस GTA पर किया पोस्ट उसके बारे में जानिए सबकुछ, बेंगलुरु से भी कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Crime, Poison, Bengaluru Police, Coffee Plantations In Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com