विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2026

डॉक्टर ने बताया 1 दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पीना चाहिए, Black Coffee पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है

Black Coffee Benefits: डॉ. शुभम वात्स्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ब्लैक कॉफी के फायदों को गिनाया है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

डॉक्टर ने बताया 1 दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पीना चाहिए, Black Coffee पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है
Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी पीने के फायदे.

बहुत से लोग हैं जो सुबह उठते ही कॉफी के साथ अपनी दिन की शुरुआत करते हैं. उनके लिए, कॉफी उस ईंधन की तरह है जो उनके शरीर की बैटरी को चार्ज रखती है. वहीं कुछ लोग काम के दौरान या लेट तक खुद को जगाए रखने के लिए कॉफी पीते हैं. लेकिन हर दिन कॉफी पीने वाले लोग भी इस ड्रिंक की असली खूबियों को नहीं जानते हैं. खास कर ब्लैक कॉफी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. ये मूड और फोकस को बेहतर करने के साथ ही पेट की बीमारियों से भी बचाती है. डॉ. शुभम वात्स्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ब्लैक कॉफी के फायदों को गिनाया है.

क्या होती है ब्लैक कॉफी- (What Is Coffee)

ब्लैक कॉफी सिर्फ उबले हुए पानी और एक चम्मच कॉफी का मिश्रण है, जिसमें दूध, चीनी या शहद नहीं मिलाया जाता. लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए, ब्लैक कॉफी एक वरदान है क्योंकि इसे बनाने के लिए दूध की ज़रूरत नहीं होती. हालांकि कड़वेपन की वजह से इसका स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन इसके फायदे जान आप आज ही से इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे. 

ब्लैक कॉफी के फायदे- (Benefits of black coffee)

डॉ. शुभम वात्स्या ने कहा कि कॉफी एक अंडररेटेड ड्रिंक हैं लोग इसके फायदों के बारे में कम ही जानते हैं. वो बताते हैं कि एक कप कॉफी में 1000 से ज्यादा बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट्स शामिल है.

2-3 कप ब्लैक कॉफी हर दिन पीने वालों में लिवर फाइब्रोसिस, फैटी लिवर, और लिवर कैंसर का रिस्क 40 प्रतिशत तक कम होता हुआ देखा गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लैक कॉफी ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है. कैफीन ब्रेन के डोपामिन को अलर्ट करके फोकस और मूड दोनों को बेहतर करती है.

हालांकि उन्होंने कहा कि ब्लैक कॉफी का मतलब है ब्लैक यानी उसमें दूध और चीनी न मिलाएं. कोई दूसरी मिलावट न करें. इसे गर्म पानी में मिलाकर पिएं और इसका पूरा फायदा पाएं.

ये भी पढ़ें- फैटी लिवर की है समस्या, तो रोजाना पिएं ये देसी ड्रिंक, लिवर की चर्बी होगी कम

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Black Coffee,  Doctor Told How Many Cups Of Black Coffee Should Be Consumed In A Day, Which Disease Is Cured By Drinking Black Coffee, Black Coffee Pine Ke Fayde, Black Coffee Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com