- रेलवे जनवरी 2027 से प्रयागराज माघ मेले के लिए 72 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा.
- यह स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज रेल मंडल के नौ स्टेशनों से चलेंगी, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी.
- रेलवे ने 6 जनवरी से 6 मार्च तक इन ट्रेनों का परिचालन करने और जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है.
प्रयागराज माघ मेला में जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. जनवरी 2027 से यह मेला शुरू होने वाला है, ऐसे में रेलवे ने 72 मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. यह सभी ट्रेन प्रयागराज रेल मंडल की तरफ से संचालित होगी. श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रयागराज रेल मंडल अभी से तैयारियों में जुटा है. बताया जा रहा है कि अगर जरुरत पड़ेगी तो और ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. रेलवे 6 जनवरी से 6 मार्च तक इन 72 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. यह व्यवस्था पूरे दो महीने तक लागू रहने वाली है. रेलवे का कहना है कि अगर भीढ़ बढ़ती है तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है.
प्रयागराज समेत 9 स्टेशनों से चलेगी स्पेशल ट्रेन
गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर लगने वाले माघ मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में रेगुलर ट्रेनों पर सीधा दवाब न पड़े इसके लिए रेलवे की तरफ से 72 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. मेला स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के 9 स्टेशनों से चलेंगी.
- प्रयागराज जंक्शन
- सूबेदारगंज
- नैनी
- छिवकी
- रामबाग
- झूंसी
- प्रयागराज संगम
- प्रयाग
- फाफामऊ
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुविधा के हिसाब से इन ट्रेनों का संचालन होगा. इससे संगम क्षेत्र और प्रयागराज जंक्शन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा. हालांकि रेलवे की अपील है कि श्रद्धालु स्टेशन पर अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ आधिकारिक घोषणा सुनें. अपनी ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म पहले से चेक करके ही स्टेशन पहुंचें. क्योंकि ट्रेनों के समय में भी बदलाव हो सकता है.
रिंग रेल भी चलेगी
इस बार प्रयागराज माघ मेला में स्नान करने आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि यहां रिंग रेल का संचालन होगा. रिंग रेल का मतलब है. एक ट्रेन एक स्टेशन से चलकर कई स्टेशनों से होते हुए वापस उसी स्टेशन पर लौट आती है. यह लूप रूट पर चलती है. संगम में स्नान के बाद अधिकतर श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भी जाना चाहते हैं, उनके लिए फायदा होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं