मीठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. क्या आप भी सर्दियों में लड्डू खाना पसंद करते हैं. क्योंकि भारतीय घरों में ठंड का मौसम शुरू होते ही लड्डू बनना शुरू हो जाते हैं, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें ड्राई फ्रूट्स का भर-भर कर इस्तेमाल किया जाता है. ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गरम रखने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर आटे के लड्डू. आटे के लड्डू बनाने में काफी आसान होते हैं. इन्हें बनाने के लिए आटा, नारियल बुरा, मुनक्का, किशमिश, सौंठ पाउडर और घी की जरूरत होती है.
सर्दियों में क्यों खाना चाहिए आटे के लड्डू-
सर्दियों में आटे के लड्डू खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गेहूं के आटे से बने लड्डू में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और बी-विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करते हैं. इनमें डाला जाने वाला देसी घी शरीर को गर्माहट देता है और जोड़ों के दर्द को कम करे में भी मददगार है. वहीं सूखे मेवे हेल्दी फैट, कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है. ठंड में इन्हें खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को सेहतमंद रखने में मदद मिल सकती है.
ये वीडियो भी देखें-
कैसे बनाएं आटे के स्वादिष्ट और सेहतमंद लड्डू-
सामग्री-
- आटा
- किशमिश
- मुनक्का
- बादाम
- खरबूजे के बीज
- मखाना
- गोंद
- नारियल का बुरादा
- घी
- सौंठ पाउडर
- भुनी अजवाइन
विधि-
- आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर बादाम को भून.
- फिर इसी कढ़ाई में किशमिश को भून लें और निकालकर एक एक बर्तन में रख दें.
- फिर धीमी आंच पर मखाने को भून लें, इन्हें भूनने में थोड़ा टाइम लगेगा.
- इसके बाद इसमें घी डालकर गोंद को भून लें.
- अब आप हल्दी आंच पर हल्के से खरबूजे के बीज और नारियल का बुरादा भून लें.
- इसके बाद आटे को भूनें, हल्का भूरा रंग हो जाने के बाद उसमें घी डालें और तब तक भूनें जब तक वह साइड से घी न छोड़ने लगे.
- अब एक पैन में थोड़ा सा गुड़ डालकर एक तार की चाशनी जैसा मेल्ट होने दें.
- इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स क्रश्ड गोंद और आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- जब ये मिक्सचर हाथ लगाने लायक हो जाए तो इनसे लड्डू बना लें और इन्हें एक एयर टाइट कंटेरनर में भर कर रखें और रोजाना खाएं.
ये भी पढ़ें- उबले अंडे को छीलने में होती है परेशानी? इन 3 सीक्रेट ट्रिक से झटपट निकल आएगा छिलका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं