Which Vitamin Deficiency Causes Fatigue: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द और मानसिक थकान एक आम समस्या बन गई है. कई बार इसका कारण तनाव और व्यस्तता होती है, लेकिन कभी-कभी यह विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है. जी हां, शरीर में कुछ विटामिन की कमी होने पर सिरदर्द और बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. अगर आप भी अक्सर मानसिक थकावट और सिर में दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जनिए इसके लिए कौन से विटामिन जिम्मेदार हो सकते हैं.
इन विटामिन की कमी से हो सकता है सिरदर्द और मानसिक थकान | These Vitamins Deficiency Can Cause Headaches And Mental Fatigue
1. विटामिन बी12
विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. ये रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है और हमारे नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में सहायता करता है. इसकी कमी से व्यक्ति को थकान, कमजोरी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या खाली पेट वर्कआउट करने से जल्दी पतले होते हैं? जानिए वजन कम करने के लिए कब करें एक्सरसाइज
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin B12 Deficiency)
- मानसिक थकान
- याददाश्त में कमी
- चिड़चिड़ापन
- नर्वस सिस्टम संबंधी समस्याएं
विटामिन बी12 के स्रोत (Sources of Vitamin B12)
- मांस
- मछली
- अंडे
- डेयरी प्रोडक्ट्स
2. विटामिन डी
विटामिन डी हमारे शरीर को कैल्शियम और फॉस्फेट को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत बने रहते हैं. इसकी कमी से मानसिक थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
विटामिन डी की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin D Deficiency)
- हड्डियों में दर्द
- मांसपेशियों में कमजोरी
- मूड स्विंग्स
- सिरदर्द
विटामिन डी के स्रोत (Sources of Vitamin D)
- सूर्य की रोशनी
- मछली का तेल
- अंडे की जर्दी
- दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स
3. विटामिन बी6
विटामिन बी6 हमारी ब्रेन ग्रोथ और नर्वस सिस्टम के कामकाज के लिए जरूरी माना जाता है. यह मेटाबॉलिज्म में भी बड़ी भूमिका निभाता है. विटामिन बी6 की कमी से व्यक्ति को थकान, सिरदर्द और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: शुगर रोगियों को सुबह पीनी चाहिए ये चीज, डायबिटीज पर काबू पाना हो जाएगा आसान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
विटामिन बी6 की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin B6 Deficiency)
- डिप्रेशन
- चिड़चिड़ापन
- कमजोर इम्यून सिस्टम
- सिरदर्द
विटामिन बी6 के स्रोत (Sources of Vitamin B6(
- मछली
- आलू
- केला
- एवोकाडो
- नट्स और बीज
सिरदर्द और मानसिक थकान से निपटने के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में इन विटामिन्स को शामिल करें. सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर हम इन समस्याओं से बच सकते हैं. अगर आप लंबे समय से सिरदर्द या मानसिक थकान महसूस कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह लेना सही रहेगा.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं