विज्ञापन

विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें...

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने का सही समय कब है. अगर आपका जवाब न है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें...
Vitamin B12: विटामिन बी12 सप्लीमेंट कब लें.

Vitamin B12 Deficiency: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर थकान और सुस्ती महसूस करते हैं. कई बार अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही शरीर में भारीपन रहता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने हाल ही में अपने एक वीडियो में इस बारे में बताया है. उन्होंने बताया है कि हमारे शरीर की एनर्जी को बैलेंस रखने के लिए विटामिन B12 कितना जरूरी है और इसे लेने का सही समय क्या है. ​विटामिन B12, जिसे 'कोबालामिन' भी कहा जाता है, पानी में घुलने वाला विटामिन है. तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसे लेने का सही समय. 

Latest and Breaking News on NDTV

​विटामिन B12 सप्लीमेंट्स कब लें- (What Is The Right Time To Take Vitamin B12 Supplements)

​अगर आप भी सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि उन्हें कब खाना चाहिए. नमामी अग्रवाल के अनुसार, विटामिन B12 लेने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है. ​वो बताती हैं कि जब आप सुबह सबसे पहले विटामिन B12 लेते हैं, तो आपका शरीर इसे बहुत अच्छी तरह से सोख (Absorb) कर पाता है. यह विटामिन हमारे शरीर में खाने को ईंधन (Fuel) में बदलने का काम करता है. अगर आप सुबह इसे लेते हैं, तो यह आपको दिनभर एक्टिव रहने की ताकत मिल सकती है. 

​विटामिन B12 के फायदे- (Health Benefits of Vitamin B12)

​1. एनर्जी- 

विटामिन B12 शरीर को सुस्त नहीं पड़ने देता इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. 

2. स्किन और बाल- 

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या नाखून कमजोर हैं, तो विटामिन B12 की कमी है. इसकी कमी को दूर कर स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. 

3. ​दिल- 

विटामिन B12 खून में होमोसिस्टीन के लेवल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

​4. खून की कमी- 

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद कर सकता है.

5. ​दिमाग- 

विटामिन B12 बढ़ती उम्र में याददाश्त कमजोर होने से रोकने और दिमाग को तेज रखने में मदद कर सकता है. 

​6. गर्भवती महिलाओं- 

प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन B12 बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. 

​न्यूट्रिशनिस्ट नमामी ने बताया कि विटामिन B12 पानी में घुलनशील है, इसलिए यह पसीने और यूरिन (पेशाब) के जरिए शरीर से बहुत जल्दी बाहर निकल जाता है. यही वजह है कि लोगों में इसकी कमी अक्सर देखी जाती है.

विटामिन B12 के लिए क्या खाएं- (Vitamin B12 Ki Kami Ko Dur Karne Ke Liye Kya Khaye)

​अगर आप सप्लीमेंट के अलावा नेचुरल तरीके से इसकी कमी को दूर करना चाहते हैं, तो डाइट में नीचे बताए गए फूड्स को शामिल कर सकते हैं. 

  • ​मछली
  • ​अंडे 
  • ​चिकन
  • ​दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स
  • ​दालें

ये भी पढ़ें- Glowing Skin Home Remedy: स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए दही में क्या मिलाकर लगाएं?

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Is The Right Time To Take Vitamin B12 Supplements, Vitamin B12 Ki Kami Ko Kaise Dur Kare, Nutritionist Reveals Why You Should Take Vitamin B12 Supplements On An Empty Stomach, Vitamin B12 Benefits, Best Time To Take Vitamin B12, Nmami Agarwal Nutrition Tips, Morning Energy Boost, Vitamin B12 Deficiency, Water Soluble Vitamins, Healthy Skin And Hair, Red Blood Cell Production, Natural Energy Sources, Vitamin B12 Food Sources, Supplements Guide, Brain Health, Sleep Quality And B12, Heart Health Tips, Pregnancy Nutrition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com