Plastic use karne ke nuksaan: प्लास्टिक कितनी नुकसानदायक होती है इस बात से हर कोई वाकिफ है. इसे गलने में हजारों साल लग जाते हैं. वहीं इसमें से कई ऐसे खरतनाक रासायन भी निकलते हैं जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ स्वास्थय को भी खराब करते हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी इसके इस्तेमाल में किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है. अगर आप अपने आस पास भी देखेंगे तो पाएंगे कि हर घर में प्लास्टिक ने अपने पैर पसार रखे हैं. जिसकी वजह से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सामनों की लिस्ट जिनको आपको अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए.
प्लास्टिक की बोतलें
गर्मियों के मौसम में फ्रिजों में प्लास्टिक की बोतल में ठंडा पानी भरकर रखा जाता है. ये पानी आपकी प्यास को तो बुझाता है लेकिन प्लास्टिक की बोतलों को बनाते समय बिस्फेनॉल ए (बीपीए) का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए प्लासिटक की बोतल में पानी पानी से हार्मोन संबंधी दिक्कतों के साथ कैंसर का खतरा भी हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्लास्टिंग चॉपिंग बोर्ड
सब्जियां काटने के लिए अगर आपके घर में भी प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल होता है तो उसे फौरन निकाल दें. सब्जियों के साथ प्लास्टिक के कुछ टुकड़े भी कटकर आपके पेट में जाते हैं जिस वजह से यह आपके पेट में जाकर कई बीमारियों का शिकार बना सकता है.
प्लास्टिक टिफिन
अगर आप भी प्लास्टिक के टिफिन में खाना ले जाते हैं तो ऐसा करना फौरन बंद कर दें. प्लास्टिक के टिफिन में पानी गर्म करने से उसमें कुछ हानिकारक तत्व खाने में घुल जाते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा यह किडनी और लिवर से जुड़ बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
घर पर कैसे बनाएं गोल गप्पे | Paani Puri Recipe | Golgappa Recipe | Popular Indian
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं