विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2025

NCR को जाम से मुक्ति! द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन कर बोले PM मोदी- सबका समय बचेगा

उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल थे.

NCR को जाम से मुक्ति! द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन कर बोले PM मोदी- सबका समय बचेगा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 11 हजार करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
  • परियोजनाओं में दिल्ली का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 शामिल हैं जो यातायात सुगम बनाएंगी.
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी भी मौके पर मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 11 हजार करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) शामिल हैं. इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और राजधानी को भीड़भाड़ से राहत दिलाना है. ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा. एनसीआर से चंडीगढ़ तक की यात्रा भी आसान होगी. 

उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल थे.

Latest and Breaking News on NDTV

विकास क्रांति का साक्षी बन रही है दिल्‍ली: PM 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी से दिल्‍ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत होगी. उन्‍होंने अगस्‍त क्रांति को याद करते हुए कहा कि अगस्त के ये महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है. आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है. थोड़ी देर पहले ही दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है. इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी. 

उन्‍होंने कहा, नई कनेक्टिविटी से लोगों का दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा. हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है.' उन्‍होंने कहा कि आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है.' 

उन्‍होंने कहा, 'दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है. दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है... जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है.' 

जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति 

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे सेक्‍शन (हरियाणा खंड) जनता को समर्पित किया था. वहीं अब 10.1 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया. 

ये सेक्‍शन यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो से मल्‍टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इसमें दो पैकेज शामिल हैं. पहले में शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज तक 5.9 किलोमीटर का हिस्सा है. दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का हिस्सा है, जो सीधे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से जुड़ेगा.

UER-II लिंक रोड भी देगा राहत 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से और बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाले नए लिंक मार्गों का भी उद्घाटन किया. इस परियोजना का निर्माण लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. ये सड़क  दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड, मुकर्बा चौक, धौला कुआं और NH-09 पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा.

साथ ही नए स्पर मार्ग बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुंच देंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों से संपर्क बेहतर होगा. माल परिवहन तेज होगा और दिल्ली के भीतर यातायात भार घटेगा. इन दोनों परियोजनाओं से दिल्लीवासियों और एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. नई सड़कें न केवल सफर को आसान बनाएंगी बल्कि दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर होने वाली भीड़भाड़ को भी कम करेंगी. इससे माल ढुलाई सुगम होगी और औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें: 20 मिनट में पूरा होगा एक घंटे का सफर, दिल्ली-गुरुग्राम वालों के लिए तोहफे से कम नहीं है द्वारका एक्सप्रेसवे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Dwarka Expressway, Delhi Traffic News, Traffic Jaam, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com