Biryani Capital Of India: बिरयानी नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया न? हर शहर में अलग तरह से तैयार की गई बिरयानी मिलती है, कहीं ज्यादा मसालेदार होती है, तो कई हल्की और खुशबूदार. यही वजह है लोग अक्सर इस बात पर बहस कर लेते हैं कि सबसे अच्छी बिरयानी कहां मिलती है? भले ही किसी भी शहर को आधिकारिक तौर पर 'भारत की बिरयानी राजधानी' नहीं कहा गया है, लेकिन जब भी बात बिरयानी की आती है, तो सबसे पहला नाम आता है हैदराबाद का.

हैदराबाद को भारत की बिरयानी राजधानी क्यों माना जाता है?
हैदराबाद की पहचान उसकी दम बिरयानी है. यहां की बिरयानी का स्वाद इतना अलग और खास होता है कि एक बार खाने के बाद स्वाद हमेशा याद रहता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहां बिरयानी को धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिसके कारण मसालों और चावल का स्वाद अच्छे से मिल जाता है.
हैदराबादी बिरयानी को क्या खास बनाते हैं?
- लंबे दाने वाले बासमती चावल
- मैरिनेट किया हुआ चिकन या मटन
- इलायची, लौंग, तेजपत्ता
- तली हुई प्याज
- पुदीना और हरा धनिया
- घी या तेल की हल्की मात्रा
हैदराबाद में कितने तरह की बिरयानी मिलती है?
- कच्ची बिरयानी
- पक्की बिरयानी
- चिकन दम बिरयानी
- मटन बिरयानी

Photo Credit: AI
हैदराबादी बिरयानी के साथ अक्सर परोसा जाता है?
- मिर्ची का सालन
- दही या रायता
हैदराबाद में सबसे अच्छी बिरयानी कहां मिलती है?
हैदराबाद में कई ऐसी जगहें हैं जहां की बिरयानी पूरे भारत में फेमस है:
- पैराडाइज
- बावर्ची
- शाह ग़ौस
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन, लेकिन हेल्दी भी होना चाहिए? ट्राई करें ये रेसिपी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं