विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा के दफ्तर में मचाई तोड़फोड़, नारे लगाकर काटा बवाल; 7 दिन का अल्टीमेटम देकर लौटे

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में शुक्रवार को प्रदर्शन किया है. कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है, हैदराबाद में दो प्रदर्शनकारी ऑफिसों में घुस गए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा के दफ्तर में मचाई तोड़फोड़, नारे लगाकर काटा बवाल; 7 दिन का अल्टीमेटम देकर लौटे
मुंबई, गुरुग्राम, हैदराबाद में मेटा के ऑफिसों में हंगामा (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस के यूथ विंग ने मेटा के खिलाफ मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में प्रदर्शन किया है.
  • हैदराबाद स्थित मेटा कार्यालय में प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं.
  • प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के दफ्तर के कैफेटेरिया के पास पहुंचकर हंगामा किया और धरना दिया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. यूथ कांग्रेस के लोगों ने शु्क्रवार को मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में प्रदर्शन किया. इस दौरान उन पर हैदराबाद स्थित कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसमें कांग्रेस के लोग गमले उठाकर फेंकते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दफ्तर के कैफेटिरिया के पास तक पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा. मेटा डाउन डाउन के नारे लगाते हुए कुछ देर ये लोग धरने पर भी बैठ गए. यूथ कांग्रेस ने मेटा पर भेदभाव का आरोप लगाया है और 7 दिन में रवैया सुधार लेने का अल्टिमेटम दिया.

हैदराबाद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हैदराबाद में यूथ कांग्रेस के लोग प्रदेश अध्यक्ष जे. शिवचरण रेड्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेटा ऑफिस पहुंचे थे. इन लोगों ने मेटा और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इन लोगों का आरोप था कि मेटा का एल्गोरिदम मनमानी भरा है और सरकार के इशारों पर काम हो रहा है. इन लोगों ने कहा कि मेटा को भाजपा के दबाव से बचना चाहिए. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ऑफिस के अंदर घुस गए और हंगामा मचा दिया. जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही. 

मुंबई में भी प्रदर्शन

मुंबई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के वर्ल्ड वन में स्थित मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शाबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेटा पर बीजेपी और आरएसएस का पक्ष लेने का आरोप लगाया, कार्यकर्ताओं ने ऑफिस की दीवार पर स्प्रे पेंट से मेटा विरोधी नारे लिखते और सिक्योरिटी गार्ड से उलझते दिखे. वहीं गुरुग्राम में प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने मेटा ऑफिस के बाहर बैनर लेकर नारेबाजी की और अकाउंट बहाल करने की मांग की है.

ये वीडियो भी देखिए

कांग्रेस ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

इस प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस ने मेटा को 7 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है. यूथ कांग्रेस का आरोप है कि 19 नवंबर को मेटा ने उसके दो बड़े नेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट को गलत तरीके से रोक दिया है. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा का दावा है कि ये अकाउंट बीजेपी के इशारे पर रोके गए हैं. जिन्हें 7 दिन में वापस चलाने की मांग की है. 

वहीं यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है.  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के गुंडों ने हैदराबाद में मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ की और उसे सोशल मीडिया पर दिखा भी रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस को 'गुंडों की पार्टी' बताया. फिलहाल यह मामला गर्माता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ेंः मुंबई के पार्क में नाबालिगों ने कपल को पीटा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर भड़के, BJP नेता ने बता दिया 'मुस्लिम गुंडई'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meta Office, Youth Congress Workers, Youth Congress Workers Protest, Hyderabad News, Mumbai News Tday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com