विज्ञापन

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन, लेकिन हेल्दी भी होना चाहिए? ट्राई करें ये रेसिपी

Barish Me Kya Banaye: अगर आप बारिश के मौसम का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ 3 ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो हल्की, पौष्टिक, पेट के लिए अच्छी हो.

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन, लेकिन हेल्दी भी होना चाहिए? ट्राई करें ये रेसिपी
बारिश के मौसम में क्या खाएं?

Barish Me Kya Banaye: बारिश होती नहीं कि कुछ न कुछ गरम–गरम, कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना खाने का मन कर जाता है. स्वाद-स्वाद के चक्कर में अक्सर हम तली-भुनी चीजें खा लेते हैं, जिससे पेट भारी हो जाता है और इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ सकती है. बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ जाती है, इसलिए पाचन भी थोड़ा स्लो हो जाता है. अगर आप बारिश के मौसम का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ 3 ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो हल्की, पौष्टिक, पेट के लिए अच्छी हो.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

बारिश के मौसम में क्या खाएं?

स्वीट कॉर्न चाट:

  • स्वीट कॉर्न को सबसे पहले उबाल लें.
  • उबले हुए स्वीट कॉर्न में नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • आपकी टेस्टी और हेल्दी स्वीट कॉर्न चाट तैयार है.

क्रिस्पी बेसन टोस्ट:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन.
  • कटा हुआ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से इसका मिश्रण बना लें.
  • मिश्रण में थोडा पानी डालकर इसका एक बेटर तैयार कर लें.
  • जब बेटर तैयार हो जाए तो गैस पर तवा रखे इसमें थोडा सा बटर डाल दें, और गर्म होने दें.
  • अब एक ब्रेड को डीप करके रख दें और इसे कम आंच पर जब तक सेकें जब तक कि, ये क्रिस्पी न हो जाए. 

मूंग दाल चीला 

  • भिगोई हुई दाल को मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
  • बैटर को एक बाउल में निकालें और नमक व हरा धनिया मिलाएं.
  • नॉनस्टिक तवे पर हल्का तेल डालें और पतला पैनकेक जैसा चीला फैलाएं.
  • दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें.

इसे भी पढ़ें: बार-बार नाक में उंगली डालते हैं? बदल लें आदत, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barish Mai Kya Khaye Healthy Snacks, Monsoon Recipes, Barish Me Kya Khaye, Barish Me Khane Ki Recipe, Monsoon Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com