विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- 'एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया'

Australian Woman In India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टल ने 3 शब्दों में हैदराबाद मेट्रो की तारीफ की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- 'एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया'
किस्टल ने मियापुर स्टेशन से मेट्रो पकड़ी थी.
Instagram@theaussieindianfam

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहने वाली क्रिस्टल इस वक्त अपने इंडियन पति और बेटे के साथ भारत घूमने आई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने हैदराबाद मेट्रो में पहली बार सफर करने का अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. तीन शब्दों में इस सफर की तारीफ करते हुए क्रिस्टल ने कहा, 'मुझे इतने अच्छे एक्सपीरियंस की उम्मीद नहीं थी.'

'स्टेस फ्री एक्सपीरियंस था'

वीडियो में क्रिस्टल ने कहा, 'मैंने भारत में पहले कभी ट्रेन में सफर नहीं किया था, इसीलिए मैं देखना चाहती थी कि यह ऑस्ट्रेलिया की ट्रेनों से कितनी अलग होती है. जैसे ही मैं स्टेशन के अंदर दाखिल हुई तो मुझे हर जगह एक दम साफ सुथरी नजर आई. ट्रेन भी एकदम साफ थी. इसमें महिलाओं के आरामदायक सफर के लिए अलग से कोच भी बना हुआ है. ट्रेन के अंदर का टेम्परेचर एकदम सही है. कुल मिलाकर ये एक स्टेस फ्री एक्सपीरियंस था.

'मैंने पीक-ऑफ आवर्स में सफर किया'

किस्टल ने आगे कहा, 'यह एकदम तेज, बेदाग और बहुत ही आसान थी. मुझे हैदराबाद मेट्रो का सफर बहुत पसंद आया. हालांकि मुझे इतने अच्छे एक्सपीरियंस की उम्मीद नहीं थी. लेकिन मैंने ये सफर पीक-ऑफ आवर्स में किया है. लेकिन अगर कोई पीक आवर्स में इसी मेट्रो से सफर करता है तो हो सकता है भीड़ की वजह से उसका एक्सपीरियंस कुछ अलग हो. लेकिन मैं तो इसे 10 में से 10 नंबर ही दूंगी.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'पीक आवर्स' एक्सपीरियंस पर छिड़ी बहस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग 'पीक आवर्स' एक्सपीरियंस को लेकर बहस कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पीक आवर्स में सिर्फ भीड़ हो सकती है, लेकिन ओवरओल एक्सपीरियंस एक जैसा रहता है. जबकि बाकी लोगों का कहना है कि पीक आवर्स में सफर करने वाले लोग कभी पॉलिटिव फीडबैक नहीं देते.

एक यूजर ने लिखा, 'जब तक बहुत ज्यादा भीड़ न हो जाए तब तक हैदराबाद मेट्रो का सफर ठीक है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पीक आवर्स की परवाह नहीं है. मुझे तो बस ट्रैफिक से बचना अच्छा लगता है. लेकिन तुम्हें रायदुर्ग प्लेटफॉर्म पर अमीरपेट की भीड़ से बचकर निकलना होगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भीड़-भाड़ वाले समय में सफर करने से बचना, वरना लेडीज कंपार्टमेंट में भी आपकी हालत खराब हो जाएगी.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'पता नहीं लोग क्यों कह रहे हैं कि पीक टाइम में यह खराब हो जाती है? अरे भाई, किसी भी शहर की मेट्रो में पीक टाइम के दौरान भीड़ और अफरा-तफरी तो होगी ही. बस याद दिला दूं कि हैदराबाद मेट्रो, NYC मेट्रो से कहीं बेहतर है.'

यह भी पढ़ें:- जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'

यह भी पढ़ें:- गढ़ गंगा मेले में छाया 30 महीने का 'नुकरा' घोड़ा, खरीदार ने लगाए 71 लाख रुपये; मालिक ने कहा- बिकाऊ नहीं है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Woman In India, Viral Video, Hyderabad Metro, Travel Experience, Indian Train Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com