क्या आप भी खाते हैं बासी रोटी? दरअसल रात की बची हुई रोटी, सुबह कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, आज के समय में कई लोगों का मानना है कि बासी रोटी खाना अच्छा नहीं है, इससे बीमार पड़ सकते हैं, क्या ये सच है? क्या बासी रोटी खानी चाहिए, या नहीं खानी चाहिए? आपको बता दें कि बासी रोटी के फायदे भी हैं, लेकिन उसको रखने का तरीका सही होना चाहिए. अगर आप बासी रोटी रोज खाते हैं, तो ये बातें जरूर ध्यान रखिए. क्योंकि खराब रोटी खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है. तो चलिए जानते हैं कितने घंटे पुरानी रोटी खा सकते हैं.
बासी रोटी में क्या खास होता है?
रात की रोटी सुबह तक बासी हो जाती है, लेकिन इसी में उसका फायदा छिपा है. जब रोटी ठंडी होती है, तो उसके अंदर का स्टार्च बदल जाता है. इसको रेजिस्टेंट स्टार्च कहते हैं रेजिस्टेंट स्टार्च पेट में जल्दी पचता नहीं है. वो फाइबर की तरह काम करता है और यही रेजिस्टेंट स्टार्च पेट के अच्छे बैक्टीरिया को खाना देता है. पेट साफ रहता है, गैस, कब्ज, एसिडिटी कम होती है.

बासी रोटी कैसे खाएं?
1. दूध के साथ- सबसे पुराना तरीका बासी रोटी को ठंडे दूध में डुबोकर खाइए. इससे पेट ठंडा रहता है.
2. दही के साथ- बासी रोटी को दही के साथ खाइए. दही और रेजिस्टेंट स्टार्च मिलकर पेट के लिए डबल फायदा करते हैं.
3. सब्जी के साथ- बासी रोटी को हल्का सा तवे पर गरम करके, सब्जी के साथ खाइए.
बासी रोटी खाते समय न करें ये गलतियां-
फायदा तभी होगा, जब रोटी सही तरीके से रखी गई हो-
1. 2-24 घंटे से ज्यादा पुरानी रोटी न खाइए- रोटी को 24 घंटे के अंदर ही खा लीजिए. 2-3 दिन पुरानी रोटी में फंगस लग जाता है, वो पेट खराब कर सकती है.
2. खुले में मत रखिए- रोटी को हमेशा ढककर रखिए. खुले में रखने से उस पर धूल, मक्खी बैठेगी, बैक्टीरिया लगेगा. जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है.
3. बदबू आ रही है, तो न खाइए- अगर रोटी से बदबू आ रही है, या उस पर सफेद-हरे दाग दिख रहे हैं, तो उसको फेंक दीजिए.
नोट- यह लेख सामान्य जानकारी के लिए हैं डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले या आपको कोई समस्या है, तो एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.
ये भी पढ़ें- पोषक तत्वों का खजाना हैं मोरिंगा ड्राई फ्रूट लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, नोट करें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं