विज्ञापन

ठंड में रोटियां सूख कर हो जाती हैं पापड़, आटा गूंथते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान, रोटियां रहेंगी घंटों तक सॉफ्ट

अगर आप भी सुबह की बनाई रोटी को शाम तक सॉफ्ट रखना चाहते हैं, तो अपनाएं ये आसान तरीके.

ठंड में रोटियां सूख कर हो जाती हैं पापड़, आटा गूंथते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान, रोटियां रहेंगी घंटों तक सॉफ्ट
रोटी को सॉफ्ट कैसे रखें.
NDTV

भारतीय मील रोटी के बिना अधूरा है. सर्दी में रोटी बनाना एक अलग ही टेंशन है. तवे से उतारते समय तो रोटी नरम लगती है, लेकिन डिब्बे में रखते ही पापड़ हो जाती है. टिफिन खोलो, तो रोटी टूटकर चूरा हो जाती है. बच्चे कहते हैं, मम्मी रोटी सूख गई. पति असल में गलती रोटी बेलने में नहीं, आटा गूंथने में होती है. सर्दी में आटा गूंथने का तरीका गर्मी से थोड़ा अलग होता है. अगर गूंथते समय इन 3 बातों का ध्यान रख लिया, तो रोटी सुबह की बनाई हुई शाम तक नरम रहेगी. तो चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका.

रोटी को कैसे सॉफ्ट बनाएं- (Tips To Make Roti Soft)

1. पहली बात- 

अगर आपको रोटी को लंबे समय तक नरम रखना है, तो आटा गूंथने में ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें. गुनगुने पानी से आटा गूंथे. पहले एक हाथ से आटे में पानी मिलाइए, फिर दोनों हाथ से गूंथिए. आटा न ज्यादा सख्त हो, न ज्यादा गीला. आटा गूंथने के बाद उस पर 1 चम्मच तेल या घी लगाकर, गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दीजिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. दूसरी बात- 

रोटियों को सॉाफ्ट रखने के लिए आप आटे में ये दूध, घी या थोड़ा सा दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. आटा गूंथते समय पानी की जगह थोड़ा दूध मिला दीजिए. आधा पानी, आधा दूध. दूध से रोटी में नमी रहती है, और स्वाद भी बढ़िया आता है.

3. उबला आलू- 

आप आटा गूंथने समय एक छोटा उबला आलू मसलकर आटे में मिला सकते हैं. आलू में स्टार्च होता है, जो रोटी को देर तक नरम रखता है. आलू वाली रोटी बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं. इनमें से कोई 1 चीज मिलाइए, तीनों एक साथ नहीं.

रोटी सेंकने का क्या है खास तरीका- 

अच्छा गूंथ लिया, लेकिन सेंकने में गलती कर दी, तो भी रोटी पापड़ हो जाएगी. सेंकते समय तवा अच्छा गरम होना चाहिए. ठंडे तवे पर रोटी डाल दी, तो रोटी सूख जाएगी. रोटी को ज्यादा देर तक तवे पर मत रखिए. 2-3 बार पलटकर जल्दी सेंकिए. 

ये भी पढ़ें- घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट टॉफी कैसे बनाएं? जानें स्वाद और सेहत से भरपूर बादाम Toffee बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti, Soft Roti Banane Ke Liye Kya Milaye, Soft Roti Banane Ki Trick, Soft Roti Dough Tips, Soft Roti Kaise Banate Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com