विज्ञापन

नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सीमा की प्रोफाइल पर कई वीडियो हैं जिनमें वे बच्चों संग डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन सबसे ज्यादा व्यूज इसी वीडियो पर आए हैं.

नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके
बच्चों संग डांस करते हुए टीचर सीमा की तस्वीर.
Instagram@graceful.seema

Viral Video: नेपाल के चितवन जिले की एवरेस्ट अकादमी पद्मपोखरी में पढ़ाने वाली सीमा नाम की टीचर ने बच्चों संग 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर डांस करने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो खुले आसमान के नीचे एक गली में शूट किया गया है, जिसमें बच्चे हरे और नीले रंग की स्कूल ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं और सभी के गले में आई कार्ड भी पहना हुआ है.

बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही साथ बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मैडम सीमा की भी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बच्चे हर एक स्टेप पर बखूबी मैडम का साथ दे रहे हैं, जिस वजह से यह वीडियो देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है. इस वीडियो को कुछ लोग एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी भी बता रहे हैं, जिससे ना सिर्फ उनको फीट रखने में मदद करेगी, बल्कि पढ़ाई में उनका फोकस भी अच्छा हो सकेगा.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

गाने के बोल लिखने वाले सिद्धांत कौशल ने किया कमेंट

सिंगर रितो रीबा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस गाने के बोल लिखने वाले सिद्धांत कौशल को भी यह वीडियो बहुत पसंद आया है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही प्यारा है. हमारे गाने को पसंद करने के लिए धन्यवाद. बच्चों को मेरे लिखे बोलों पर लिप-सिंक करते देखना, आज की सबसे अच्छी बात है. ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.'

'मैडम जी, हमें भी एडमिशन मिलेगा क्या?'

एक यूजर ने लिखा, 'शिक्षक के बाईं ओर वाला बच्चा सच में बहुत बढ़िया डांस कर रहा है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'जेन Z टीचर की ताकत का इस वीडियो से हम अंदाजा लगा सकते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'कैसे ऐसी टीचर मुझे भी मिली होतीं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'हमारे जमाने में, जब भी कोई महिला टीचर क्लास में आती थी, तो ऐसा लगता था मानो कोई दुष्ट स्त्री आ गई हो. लेकिन आजकल की टीचर्स तो बिल्कुल अप्सराओं जैसी लगती हैं.'

पांचवे यूजर ने लिखा, 'मैडम जी, हमें अभी आपके स्कूल में एडमिशन मिलेगा क्या?'

यह भी पढ़ें:- दो भाइयों ने एक लड़की से की शादी, यूट्यूबर ने घर जाकर वजह पूछी तो बोले- 'भाईचारा है'

यह भी पढ़ें:- 'आपने कभी मून राइज नहीं देखा होगा', इंडियन यूट्यूबर ने दिखाया पंचाचूली पीक का खूबसूरत वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Teacher, Viral Video, Dilruba Dilnasheen, Dance Video, Hindi Romantic Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com