विज्ञापन

शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाना चाहिए? 

Glass Skin Diet : ग्लास स्किन पाने के लिए न सिर्फ महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स बल्कि सही खानपान की भी जरूरत होती है. यहां जानते हैं शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाएं?

शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाना चाहिए? 
Food for Glass Skin : शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाएं?

हम में से हर कोई चाहता है कि हमारी स्किन साफ और चमकदार दिखे. इसके लिए हम में से कई लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सिर्फ ग्लास स्किन या शीशे जैसी चमक सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से नहीं आती, बल्कि इसका सीधा कनेक्शन आपकी डाइट से भी होता है. अगर शरीर को सही पोषक तत्व मिलते हैं, तो स्किन अंदर से हेल्दी बनती है और नैचुरल निखार बढ़ता है. यहां जानते हैं शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन C से भरपूर फलों से स्किन पर आएगी चमक

अगर आप शीशे जैसी चमकदार स्किन पाना चाहते हैं, तो विटामिन सी से भरपूर फलों जैसे- संतरा, अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी इत्यादि का सेवन करें. विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने से कोलेजन बनाने में मदद मिलती है, जिससे हमारी स्किन पर कसाव आता है. वहीं, स्किन यंग नजर आ सकती है. साथ ही ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी कम करता है.

शीशे जैसी स्किन पाने के लिए खाएं एवोकाडो और नट्स

एवोकाडो और नट्स में न सिर्फ हेल्दी फैट होते हैं. बल्कि ये विटामिन ई का भी अच्छा सोर्स होते हैं. ये हमारी स्किन की नमी को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन साफ और चमकदार हो, तो इसके लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करें.

दही और प्रोबायोटिक फूड्स स्किन के लिए है बेस्ट

स्किन पर शीशे जैसी चमक पाने के लिए दही और प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करना हेल्दी हो सकता है. दही, छाछ और अन्य प्रोबायोटिक्स आहार गट हेल्थ को बेहतर करते हैं, जो चेहरे पर भी चमक लाने में प्रभावी हो सकते हैं. दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया स्किन संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां स्किन पर ला सकती है चमक

स्किन पर ग्लो लाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें. केल, मेथी, सरसों का साग, पालक जैसी हरे पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपकी स्किन पर नैचुरल चमक आती है. 

टमाटर और गाजर टैनिंग से रखे सुरक्षित

गाजर और टमाटर जैसी चीजों में लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आपकी स्किन के हानिकारण किरणों से सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है. इससे टैनिंग को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही यह स्किन की रंगत में भी सुधार आ सकता है.

ये भी पढ़ें - चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glass Skin, Best Food, Skin Care For Diet, Skin Care Tips, Best Food And Drinks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com