पत्थरचट्टा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. यह एक ऐसा पौधा है जिसके नाम से ही साफ है कि यह पथरी जैसी बीमारी के लिए रामबाण है. आयुर्वेद में इस पौधे को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. लोग अक्सर इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए करते हैं. तो चलिए जानते हैं पत्थरचट्टा की चटनी कैसे बनाई जाती है और इसे खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए.
पत्थरचट्टा की चटनी बनाने की आसान रेसिपी-
पत्थरचट्टा की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसे बनाना बेहद आसान है.
सामग्री-
- पत्थरचट्टा की फ्रेश 4 से 5 पत्तियां
- हरी मिर्च- 2-3
- हरा धनिया
- एक छोटा टुकड़ा अदरक
- आधा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार काला नमक
- नींबू का रस
विधि-
- सबसे पहले पत्थरचट्टा की पत्तियों और हरे धनिए को पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि इसकी सारी धूल-मिट्टी निकल जाए.
- अब मिक्सी के जार में धुली हुई पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और नमक डाल लें.
- इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें जब तक कि एक बढ़िया पेस्ट न बन जाए.
- चटनी को बाहर निकालकर ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें. आपकी चटपटी और गुणकारी पत्थरचट्टा की चटनी बिल्कुल तैयार है.
- इसे आप सादे खाने के साथ खा सकते हैं.

पत्थरचट्टा की चटनी खाने के फायदे-
- पथरी- यह गुर्दे की पथरी को गलाकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मददगार है.
- पाचन तंत्र- अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, जैसे गैस, बदहजमी या कब्ज, तो यह चटनी पेट को साफ रखने में मदद कर सकती है.
- सूजन और घाव- इस पौधे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सूजन और दर्द को कम करने में असरदार हैं.
- इम्यूनिटी- इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ताकि आप मौसमी बीमारियों से बचे रहें.
पत्थरचट्टा के नुकसान-
- गर्भवती महिलाएं- गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली माताओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
- डॉक्टर की सलाह- अगर आपकी कोई पुरानी दवा चल रही है या कोई गंभीर बीमारी है, तो बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछे इसका सेवन न करें.
- ज्यादा मात्रा न लें- किसी भी चीज की अति बुरी होती है. जरूरत से ज्यादा खाने पर यह पेट दर्द या जी मिचलाने की समस्या पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़ें- हाथ से आटा गूंथने की मेहनत खत्म! शेफ की इस स्मार्ट ट्रिक से तैयार करें परफेक्ट आटा, रोटी बनेंगी सॉफ्ट और फूली फूली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं