विज्ञापन

फोड़े-फुंसी हटाने के लिए कौन सा फल खाएं? 5 फ्रूट्स, जिनसे त्वचा हो सकती है साफ

अगर आपके चेहरे पर हमारे फोड़े-फुंसी की शिकायत रहती है, तो महंगे-महंगे क्रीम के बजाय फलों का सेवन करें. इससे स्किन के सेल्स की रिपेयरिंग होती है, जो फोड़े-फुंसी की परेशानी को कम करके स्किन को साफ करने में मदद कर सकता है. यहां डॉक्टर से जानते हैं ऐसे फलों की लिस्ट-

फोड़े-फुंसी हटाने के लिए कौन सा फल खाएं? 5 फ्रूट्स, जिनसे त्वचा हो सकती है साफ
Best Fruits for Skin : चेहरे के लिए कौन सा फल अच्छा होता है?

स्किन पर बार-बार फोड़े फुंसी निकलने से न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती खराब होती है, बल्कि दर्द और अनकंफर्ट भी फील होता है. ऐसे में हम में से कई लोग स्किन पर होने वाले फोड़े-फुंसी को गायब करने के लिए क्रीम, दवाइयां और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सही डाइट का सेवन करते हैं, तो इससे चेहरे पर होने वाली फोड़े-फुंसी की परेशानी कम हो सकती है. हमारे आसपास कुछ ऐसे फल हैं, जो शरीर में सूजन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और स्किन की मरम्मत में मदद कर सकते हैं.

सिकंदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. विघ्नेश वाई बताते हैं कि सिर्फ फल खाने से फोड़े या पिंपल्स पूरी तरह ठीक नहीं होते, लेकिन अगर आप नियमित रूप से स्किन की केयर के साथ-साथ सही फलों का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक स्किन को साफ और हेल्दी रखा जा सकता है. यहां जानते हैं इन फलों की लिस्ट-

बेरीज स्किन को करे हील

अगर आप नियमित रूप से बेरीज का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन अंदर से रिपेयर होती है. दरअसल, बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो सूजन को कम और हीलिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने में असरदार हो सकते हैं.

संतरा और कीवी

सतंरा और कीवी जैसे साइट्रिस फ्रूट्स के सेवन से भी स्किन पर होने वाली परेशानी को दूर किया जा सकता है. दरअसल, इस तरह के फलों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है. ये कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जो आपकी स्किन की अंदर से रिपेयरिंग करता है. 

फोड़े-फुंसी की सूजन कम करे पपीता

फोड़े-फुंसी में होने वाली सूजन को कम करने में पपीता मददगार हो सकता है. दरअसल, पपीते में पपेन नामक एंजाइम पाए जाते हैं, जो स्किन के डेड सेल्स को हटाने और सेल टर्नओवर बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही ये सूजन कम करने में भी सहायक माना जाता है.

सेब भी स्किन के लिए है बेस्ट

सेब में फाइबर और क्वेरसेटिन नामक एंटी-इन्फ्लेमेटरी कंपाउंड पाया जाता है. ये शरीर में सूजन को कंट्रोल करने और स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है. अगर आप फोड़े- फुंसी की दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं, तो इसका सेवन नियमित रूप से करें.

अंगूर और चेरी भी स्किन के लिए है फायदेमंद

अंदूर और चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. साथ ही ये स्किन की लालिमा और सूजन को शांत करने में भी सहायक हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Nepal Floods: गंडक में बहकर आईं मॉन्स्टर फिश, सस्ती सौगात समझकर खा रहे हैं लोग, एक्सपर्ट बोले- भूलकर भी न खाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fruits, Skin Care, Pimples, Skin Care Tips, Diet For Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com