विज्ञापन

भारत में जहां थार-फॉर्च्यूनर से जाने के लिए 10 बार सोचते हैं लोग, वहां ऑटो लेकर घूमने पहुंचे इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट

इंग्लैंड के 2 पर्यटक ऑटो से भारत घूमने निकले हैं. मनाली से जैसलमेर जा रहे इन सैलानियों का यह अनोखा सफर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

भारत में जहां थार-फॉर्च्यूनर से जाने के लिए 10 बार सोचते हैं लोग, वहां ऑटो लेकर घूमने पहुंचे इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट
ऑटो लेकर भारत घूमने निकले हैं इंग्लैंड के 2 पर्यटक
Instagram/passenger__vishal

Viral Video: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के स्पीति वैली (Spiti Valley) में जहां लोग महिंद्रा थार और फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी गाड़ियों से जाने से पहले भी 10 बार सोचते हैं. वहां इंग्लैंड (England) से आए 2 विदेशी पर्यटकों के घूमने के जुनून को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. दोनों विदेशी पर्यटक मनाली के ऊंचे दर्रों को पार कर ताबो से काज़ा होते हुए राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) की ओर बढ़ रहे हैं. स्पीति वैली में इंग्लैंड के दोनों पर्यटकों के एडवेंचर को देख भारतीय सोलो ट्रैवलर दंग रह गया है. भारतीय ट्रैवलर ने बताया कि थोड़ी बातचीत हुई तो पता चला कि इनका सफर भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है. 

बिना पैसे के भारत घूम रहे विशाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Vishal Express (passenger__vishal) ने इंग्लैंड के पर्यटकों ( British Tourists) के एडवेंचर का वीडियो पोस्ट किया है. विशाल एक सोलो ट्रैवलर हैं और वह बिना पैसे व बिना किसी खर्चे के भारत घूम रहे हैं. 

रास्ते में विशाल को मिले इंग्लैंड के टूरिस्ट

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भारतीय सोलो ट्रैवलर विशाल ने बताया कि मैं ताबो से काज़ा की तरफ आ रहा था. तभी रास्ते में दो विदेशी ट्रैवलर्स मिले. जो ऑटो में सवार थे. भारतीय ट्रैवलर विशाल ने वीडियो में कहा कि मैं अभी ट्रक में हूं और भारत घूम रहा हूं. भाई जो घूमने के शौकीन होते हैं ना, उनको भाई कोई भी चीज दे दो वो घूम लेते हैं. दोस्तों मुझे अभी स्पीति में एक ऐसी चीज दिखी है, आप लोग सोच भी नहीं सकते हैं. 

विशाल ने बताया कि इंग्लैंड से आए ये दोनों लोग स्पीति (Spiti) की इतनी ऊंचाई और मुश्किल रास्तों पर ऑटो से पूरा सफर कर रहे हैं. जहां हम सोचते हैं कि ऐसी सड़कों पर बाइक या कार से जाना ही मुश्किल है, वहीं ये दोनों ऑटो लेकर निकल पड़े. इनका सफर भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है. कभी-कभी सफर की खूबसूरती मंज़िल में नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाले ऐसे लोगों में होती है. 

इंग्लैंड के पर्यटकों के एडवेंचर पर क्या बोले लोग

जब इंडियन ट्रैवलर विशाल ने इंग्लैंड के पर्यटकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वे ऑटो से जैसलमेर जा रहे हैं. इससे मनाली से होते हुए ऊपर से आए हैं. भारतीय ट्रैवलर ने जब इंग्लैंड से आए दोनों पर्यटकों के एडवेंचर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है तो वायरल हो है. इंस्टाग्राम पर लोगों ने विदेशी पर्यटकों की काफी तारीफ की है. एक इंस्टा यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, "Next Level." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुपर स्टार हैं"

यह भी पढ़ें-

2 साल की बच्ची के प्रीस्कूल एडमिशन के लिए 1.5 लाख रुपये डोनेशन! भारत में महंगी शिक्षा पर पिता का छलका दर्द

बहन की आंखों के इलाज के नाम पर जय सिंह राठौड़ ने जुटाए 1.5 लाख रुपये, अस्पताल ने कहा- सारे कागज फर्जी हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spiti Valley, Spiti Valley E-Rickshaw, Spiti Valley Himachal, Spiti Valley Video,  viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com