विज्ञापन

स्किन के लिए कौन सा सप्लीमेंट कब लें? एक्सपर्ट से जानें Vitamin C, Vitamin E, Vitamin D, Collagen और Glutathione लेने का सही टाइम

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने स्किन केयर सप्लीमेंट्स को लेने का सही टाइम बताया है. आइए जानते हैं विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन D3, विटामिन बी, कोलेजन और ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट को कब लेना चाहिए-

स्किन के लिए कौन सा सप्लीमेंट कब लें? एक्सपर्ट से जानें Vitamin C, Vitamin E, Vitamin D, Collagen और Glutathione लेने का सही टाइम
Skin Care Supplements: स्किन के लिए कौन सा सप्लीमेंट कब लें?
(Photo Credit: Freepik)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा हेल्दी, साफ और ग्लोइंग दिखें. इसके लिए कोई महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाता है, तो कोई घर पर ही कई तरह के नुस्खे आजमाता है. इन सब से अलग कुछ लोग अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट की सलाह के बाद अलग-अलग सप्लीमेंट्स भी लेते हैं. इनमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन D3, विटामिन बी, कोलेजन और ग्लूटाथियोन सबसे आम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सप्लीमेंट्स के फायदे पाने के लिए इन्हें सही समय पर लेना सबसे ज्यादा जरूरी है? इसी कड़ी में मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इन स्किन केयर सप्लीमेंट्स को लेने का सही टाइम बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

स्किन के लिए विटामिन सी और कोलेजन सप्लीमेंट लेने का सही टाइम क्या है?

डॉक्टर अंकुर सरीन बताते हैं, विटामिन सी को कोलेजन के साथ सुबह के समय लिया जा सकता है. इन दोनों सप्लीमेंट्स को साथ लेने से स्किन को ज्यादा फायदा होता है. 

स्किन के लिए ग्लूटाथियोन कब लें?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं, ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट्स को सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. हालांकि, कोई भी दवाई या सप्लीमेंट को खाली पेट खाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

Vitamin B लेने का सही टाइम

विटामिन बी को एक्सपर्ट सुबह खाने के साथ लेने की सलाह देते हैं. ऐसे में आप अपने ब्रेकफास्ट के साथ विटामिन बी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं. 

स्किन के लिए Vitamin E सप्लीमेंट लेने का सही टाइम क्या है?

डॉक्टर अंकुर सरीन के मुताबिक, Vitamin E फैट सॉल्युबल विटामिन है. ऐसे में आप इसे ऐसे मील के साथ ले सकते हैं, जिसमें हेल्दी फैट मौजूद हो. जैसे नट्स, सीड्स, दही आदि. 

Vitamin D3 और Biotin लेने का सही टाइम

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, विटामिन डी 3 और बायोटिन को आप किसी भी मील के साथ ले सकते हैं. 

Protein और Magnesium कब लें?

इन सब से अलग एक्सपर्ट प्रोटीन को वर्कआउट के बाद और मैग्नीशियम को रोज सोने से पहले लेने की सलाह देते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Bloating को कम करने का सबसे आसान नुस्खा, एक्सपर्ट ने बताया पेट फूला हुआ लगे तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Beauty News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com