विज्ञापन

घर पर बाजार जैसा मुरमुरा बनाने का सबसे आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो

Murmura Recipe:हर बार बाहर से क्यों मंगाना, जब आप आसानी से घर पर ही मुरमुरे बना सकते हैं? देखें रेसिपी वीडियो

घर पर बाजार जैसा मुरमुरा बनाने का सबसे आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो
मुरमुरा कैसे तैयार किया जाता है?
NDTV

Murmura Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ हल्का-फुल्का और क्रंची खाने का मन करे, तो मुरमुरे से बेहतर भला क्या हो सकता है! बाजार में मिलने वाले मुरमुरे अक्सर सीले हुए निकल जाते हैं या फिर उनमें वह ताजगी नहीं मिलती जो होनी चाहिए, ऐसे में अगर इन्हें घर पर ही बना लिया जाए तो? क्या आप जानते हैं, कच्चे चावलों से मिनटों में गरमा-गरम मुरमुरे घर पर ही तैयार किए जा सकते हैं?

@Aashi'sKitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर घर पर एकदम बाजार जैसे खिले-खिले और कुरकुरे मुरमुरे बनाने की बेहद आसान रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो...

चावल के मुरमुरे कैसे बनाएं? | How To Make Rice Puffs

सामग्री:

  • उबले हुए चावल (1 कप)
  • नमक (आधा छोटा चम्मच चावल में मिलाने के लिए)
  • पानी (1 से 2 छोटे चम्मच)
  • सफेद नमक (2 कप कढ़ाई में चावल भूनने के लिए)

बनाने की पूरी विधि:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पुराने उबले हुए चावल निकाल लें.
  2. अब इसमें आधा चम्मच नमक और करीब डेढ़ चम्मच पानी छिड़कें.
  3. हाथों की मदद से चावलों को अच्छी तरह मिला लें ताकि नमक और नमी हर दाने पर बराबर लग जाए.
  4. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा न हो, बस चावलों को हल्का सा गीला भर करना है.
  5. अब इन चावलों को एक चौड़ी थाली में अच्छे से फैला दें.
  6. इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए पंखे की हवा में या धूप में सूखने के लिए रख दें.
  7. जब इनकी ऊपर की नमी उड़ जाए, तब ये भूनने के लिए तैयार हैं.
  8. अगर फिर भी लगे कि चावल थोड़े सीले हैं, तो इन्हें बिना तेल के धीमी आंच पर कढ़ाई में 1 मिनट हल्का सा सेक लें ताकि सारा मॉइस्चर निकल जाए.
  9. इसके बाद, एक भारी तले की कढ़ाई में लगभग दो कप नमक डालकर तेज आंच पर खूब गरम करें.
  10. जब नमक से अच्छी खासी आंच निकलने लगे, तब आंच को मीडियम करें और सुखाए हुए चावलों को 2-3 मुट्ठी करके नमक में डालें.
  11. चम्मच या करछुल से लगातार चलाते रहें. 
  12. कुछ ही सेकंडों में आपको चावलों के चटकने की आवाज आने लगेगी और दाने फूलकर सफेद-सफेद मुरमुरों में बदलने लगेंगे.
  13. जैसे ही सारे दाने फूल जाएं, तुरंत आंच धीमी करें और एक बड़ी वाली छलनी की मदद से मुरमुरों को छानकर निकाल लें, ताकि सारा गरम नमक वापस कढ़ाई में गिर जाए.
  14. इसी तरह बाकी बचे हुए चावलों को भी नमक में थोड़ा-थोड़ा करके भून लें.

इसे भी पढ़ें: कैल्शियम की कमी दूर करनी है और दूध पसंद नहीं है, तो इन 6 चीजों में मिलेगा भरपूर कैल्शियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murmure Khane Ke Fayde, Murmure Ka Nashta, How To Make Puffed Rice, Food, Puffed Rice Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com