विज्ञापन

दादी-नानी के जमाने का सुपरफूड लड्डू, रागी और गुड़ से ऐसे बनाएं, देखें वीडियो

Nisha Madhulika की ये स्पेशल रागी के लड्डू रेसिपी, स्वाद के साथ आयरन-कैल्शियम से भरपूर है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

दादी-नानी के जमाने का सुपरफूड लड्डू, रागी और गुड़ से ऐसे बनाएं, देखें वीडियो
रागी का लड्डू कैसे बनाया जाता है?
NDTV

भागदौड़ भरी लाइफ में हम सबके साथ होता है, खुद का ध्यान ही नहीं रहता. कभी-कभी तो इतनी जल्दी में रहते हैं कि खाना तक खाना भूल जाते हैं. @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बहुत ही आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है, रागी के लड्डू. रागी यानी फिंगर मिलेट, जो दिखने में छोटा है पर ताकत का खजाना है. इसमें आयरन, कैल्शियम भरपूर होता है और ये दिनभर की थकान में भी एनर्जी देता है.

रोजाना सुबह या शाम दूध के साथ इसका एक दाना खाने से जोड़ों का दर्द, थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ हड्डियों को फौलादी बनाती है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है. 

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • रागी का आटा (250 ग्राम
  • गुड़ (300 ग्राम बारीक तोड़ा हुआ)
  • सफेद तिल (80 ग्राम)
  • मूंगफली के दाने (आधा कप भुने और छिले हुए)
  • शुद्ध घी (50 ग्राम)
  • सोंठ पाउडर (सूखी अदरक) (1 छोटी चम्मच)
  • जायफल पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • इलायची पाउडर (आधा छोटी चम्मच)

न्यूट्रिशन वैल्यू:

पोषक तत्वपूरी रेसिपी
कैलोरी~3,050 kcal
कार्बोहाइड्रेट~435 g
प्रोटीन~47 g
फैट~138 g
फाइबर~30 g
कैल्शियम~1,500 mg+
आयरन~18-20 mg

    रागी, तिल, मूंगफली और गुड़ से बने ये लड्डू कैल्शियम, आयरन और एनर्जी का अच्छा स्रोत हैं, इसलिए इन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए हेल्दी स्नैक माना जाता है.

    बनाने की विधि:

    1. कढ़ाई में 250 ग्राम रागी का आटा और 50 ग्राम घी डालकर धीमी आंच पर 8 मिनट तक लगातार भूनें और निकाल लें.
    2. 80 ग्राम तिल और आधा कप मूंगफली को अलग-अलग धीमी आंच पर हल्का भूनकर ठंडा कर लें, फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
    3. 300 ग्राम गुड़ और थोड़ा सा पानी मिलाकर सिर्फ चिपचिपी चाशनी (एक तार आने से पहले) तैयार करें.
    4. रागी के आटे में गुड़ की चाशनी छानकर मिलाएं। फिर इसमें पिसे हुए तिल, मूंगफली, 1 छोटी चम्मच सोंठ, 1 छोटी चम्मच जायफल और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
    5. मिश्रण हल्का ठंडा होने पर हाथों पर घी लगाकर छोटे या मध्यम आकार के गोल लड्डू बांध लें.

    इसे भी पढ़ें: पूरी का भी बनता है हलवा! ससुराल की पहली रस्म में सोनल ने चखी ये बुंदेलखंडी रेसिपी

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Ragi Laddoo Benefits, Ragi Laddu Recipe, Ragi Ladoo For Joint Pain And Body Pain, Ragi Ladoo Khane Ke Fayde, Food
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com