विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए सुबह खाली पेट इस छोटे से मसाले के पानी का सेवन

Cumin Seeds Water: आयुर्वेद के अनुसार जीरा न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है बल्कि, ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है.

इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए सुबह खाली पेट इस छोटे से मसाले के पानी का सेवन
Cumin Seeds Water: जीरा पानी पीने के फायदे.

Cumin Seeds Water Benefits: किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे खाने में तड़का लगाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप जीरा वाला पानी पीते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि जीरे के पानी के सेवन से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है. आयुर्वेद के अनुसार जीरा न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है बल्कि, ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है. इसमें मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट , एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेटरी गुण होते है, जो हमारे शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचाते है. आइए जानते हैं जीरा पानी पीने के फायदे.

जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)

1. डायबिटीज-

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह जीरे का पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है. जीरे के पानी में एंटी- हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते है, जो ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल कर उसे संतुलित कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं .

ये भी पढ़ें- कच्ची ही नहीं, भुनी अदरक भी फायदेमंद, कई बीमारियों की करती है छुट्टी

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन संबंधी समस्या-

जीरे का पानी पेट की पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है और इसमें मौजूद एंटी- इंफ्लेटरी गुण आपके शरीर को गैस , कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं से राहत देते हैं. रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से खाना अच्छे से पचाता है और पेट भी हल्का महसूस होता है.

3. गठिया और जोड़ो के दर्द-

जीरे का पानी जोड़ो के दर्द और सूजन को कम करता है और इसमें मौजूद एंटी- इंफ्लेटरी गुण आपके शरीर को सूजन जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं. ये खासकर बड़े - बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है. ये गठिया के मरीजों के लिए आरामदायक साबित हो सकता है.

4. वजन घटाने-

कई बार लोग वजन कम करने की कोशिश करते है. लेकिन कर नहीं पाते इसलिए उनके लिए जीरे के पानी एक नैचूरल टॉनिक की तरह काम कर सकता है. इसमें मेटाबॉलिज्म होता है जो शरीर के अंदर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायता करता है और भूख को भी कंट्रोल कर सकता है.

5. इम्यूनिटी-

जीरे का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसमें इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और इसमें मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट तत्व आपके शरीर को इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से भी बचा सकते हैं.

6. पीरियड्स-

महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस को दुरुस्त करने में जीरे का पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ये पीरियड्स में होने वाले पेट के दर्द और भारीपन को कम करने में मदद कर सकता है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Black Cumin Water, Benefits, These 6 Peoples Should Drink Cumin Seeds Water On Empty Stomach, Khali Pet Jeera Pani Pine Ke Fayde, Jeera Pani, Jeera Pani Benefits, Jeera Water Benefits In Hindi, Jeera Pani For, Diabetes, Paachan Sambandhi Samasya, Gathiya Aur Jodo Ka Dard, Immunity, Wajan Ghatana, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com