विज्ञापन

बारिश के मौसम में ट्राई करें ठेचा एवोकाडो कप्स, शेफ हरपाल सिंह सोखी ने बताई आसान रेसिपी

बारिश के मौसम में अगर आप तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं तो ये ठेचा एवोकाडो कप्स रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. शेफ हरपाल सिंह सोखी की ये डिश स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसे आप झटपट घर पर बना सकते हैं.

बारिश के मौसम में ट्राई करें ठेचा एवोकाडो कप्स, शेफ हरपाल सिंह सोखी ने बताई आसान रेसिपी
मॉनसून में चटपटा भी और हेल्दी भी! ठेचा एवोकाडो कप्स है परफेक्ट स्नैक
NDTV

बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करने लगता है. आमतौर पर इस मौसम में लोग पकौड़े, चाट या तली-भुनी चीज़ें ही खाते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी की ठेचा एवोकाडो कप्स रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इस डिश को बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

ठेचा एवोकाडो कप्स कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • एवोकाडो (2 पके हुए)
  • हरा धनिया (1 कप बारीक कटा)
  • हरी मिर्च (5 से 6)
  • लहसुन की कलियां (8 से 10)
  • नींबू का रस (1 से 2 बड़े चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल (1 बड़ा चम्मच)

बनाने की पूरी विधि क्या है?

  1. इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें.
  2. अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर हल्का भून लें.
  3. जब लहसुन सुनहरा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
  4. इसके बाद इस मिश्रण को खलबट्टे या मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  5. ठेचा को पूरी तरह बारीक नहीं पीसना चाहिए, क्योंकि इसका असली स्वाद उसके दरदरे टेक्सचर में ही आता है.
  6. अब एवोकाडो को बीच से काटकर उसकी गुठली निकाल लें.
  7. चम्मच की मदद से एवोकाडो का गूदा धीरे-धीरे बाहर निकालें.
  8. ध्यान रखें कि छिलका टूटे नहीं, क्योंकि यही बाद में कप का काम करेगा.
  9. निकाले गए गूदे को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.
  10. मैश किए हुए एवोकाडो में तैयार किया गया ठेचा डालें.
  11. इसके बाद हरा धनिया, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  12. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि हर बाइट में ठेचा और एवोकाडो का स्वाद बराबर आए.
  13. अब तैयार मिश्रण को एवोकाडो के खाली छिलकों में भर दें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और सर्व करें

इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: न मावा, न कोई केमिकल कलर, सिर्फ 2 आम और बेसन से बनाएं हलवाई जैसी दानेदार बर्फी

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harpal Singh Sokhi, Monsoon Snack Recipe, Avocado Recipes, Rainy Season Snacks, Thecha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com