विज्ञापन

मैदा से दूरी, स्वाद से नहीं! ट्राई करें Chef Harpal Singh Sokhi के Healthy Dumplings

आजकल लोग हेल्दी खाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन स्वाद से समझौता करना किसी को पसंद नहीं. ऐसे में Chef Harpal Singh Sokhi की ये हेल्दी डंपलिंग्स रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है, जो कम तेल में बनाई जाती है और स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है.

मैदा से दूरी, स्वाद से नहीं! ट्राई करें Chef Harpal Singh Sokhi के Healthy Dumplings
घर पर डंपलिंग्स कैसे बनाएं?
NDTV

आज के समय में ज्यादातर लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन हेल्दी खाने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी पसंद का स्वाद छोड़ना पड़े. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो सेहतमंद खाना तो चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो Chef Harpal Singh Sokhi की ये हेल्दी डंपलिंग्स रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

हेल्दी डम्पलिंग कैसे बनाएं?

सामग्री: 

सामग्री

  • तेल (1 टेबलस्पून)
  • लाल गोभी के पत्ते (3 से 4)
  • बारीक कटी हुई सब्जियां (गोभी, गाजर, शिमला मिर्च) (1 कप)
  • लहसुन 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च 1 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर 1 (बारीक कटा हुआ)
  • सोया सॉस (1 छोटा चम्मच)
  • रेड चिली सॉस (1 छोटा चम्मच)
  • टोमैटो केचप (1 छोटा चम्मच)
  • शेजवान सॉस (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पनीर (ग्रेटेड/कसा हुआ)

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें.
  2. इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भून लें.
  3. अब बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  4. इसके बाद टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी और गाजर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर कुछ देर पकने दें.
  5. जब सब्जियां नरम हो जाएं, तो ढक्कन हटाकर इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो केचप डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  6. अब इसमें शेजवान सॉस और स्वादानुसार नमक डाल दें.
  7. आखिर में कसा हुआ पनीर मिलाकर गैस बंद कर दें.

डंपलिंग्स बनाने का तरीका:

  1. एक पैन में पानी उबालें और उसमें एक चुटकी नमक डालें.
  2. इस पानी में लाल गोभी के पत्तों को हल्का उबाल (ब्लांच) लें.
  3. जब पत्ते नरम हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकालकर ठंडा करें.
  4. अब इन पत्तों में तैयार स्टफिंग भरें और टूथपिक की मदद से बंद कर दें.

फाइनल स्टेप:

  1. एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और इन डंपलिंग्स को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  2. कम तेल में तैयार ये डंपलिंग्स स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं.
     

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्ले चाहिए? घर पर बनाएं सॉफ्ट, सेफ और बजट-फ्रेंडली क्ले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dumplings At Home, Dumplings Recipe, CHef Harpal Singh Sokhi, Dumplings, Dumplings Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com