कैसे बनाएं आप और बेसन की बर्फी. (Image @chefbhupikitchen)
आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो आपने आम का शेक, आम पापड़ और आम का हलवा खूब खाया होगा. लेकिन क्या आम बेसन से बनी बर्फी खाई है. अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें.
शेफ भूपी (Chef Bhupi's kitchen) में आम बेसन की बर्फी की रेसिपी बताई गई है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
कैसे बनाएं आम और बेसन की बर्फी-
सामग्री-
- घी 1 कप
- मोटा बेसन 1 कप
- बारीक बेसन 1 कप
- अल्फोंसो आम 2 पीस
- चीनी 1 कप से थोड़ी कम
- पानी चाशनी के हिसाब से
- कटे हुए काजू और बादाम
विधि-
- सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें. इसमें 1 कप घी डालें घी पिघलते ही इसमें 1 कप मोटा बेसन और 1 कप बारीक बेसन डाल दें.
- अब गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें. तेज आंच पर बेसन जल सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है.
- जब बेसन को भूनते हुए करीब 10 मिनट हो जाएं और घी हल्का सा ऊपर आने लगे, तब बचा हुआ घी कढ़ाई में डाल दें. ऐसा करने से बेसन एकदम पानी जैसा ढीला हो जाएगा. यह हलवाईयों की खास ट्रिक है.
- बेसन अच्छे से पका है या नहीं, यह चेक करने के लिए उसपर पानी के थोड़े छींटे मारें. अगर बड़े-बड़े बबल्स बनने लगें, तो समझें बेसन परफेक्ट भून चुका है.
- अब गैस बंद करके कढ़ाई को नीचे उतार लें और थोड़ी देर चलाते रहें ताकि नीचे से बेसन जले नहीं.
- बर्फी के लिए हमेशा अच्छे और थोड़े टाइट अल्फोंसो आम लें. आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और बिना पानी या दूध डाले मिक्सर में पीसकर गाढ़ी प्यूरी बना लें.
- अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और बराबर मात्रा में पानी डालकर एक तार की चिपचिपी चाशनी तैयार करें.
- चाशनी तैयार होते ही इसमें आम की प्यूरी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ी न हो जाए और कढ़ाई के बीच में लाइन खींचने पर पल्प आपस में तुरंत न मिले.
- अब भुने हुए बेसन वाली कढ़ाई को फिर से हल्का सा गर्म करें और उसमें पकी हुई मैंगो चाशनी को फटाफट मिला दें ताकि कोई गांठ (लम्स) न पड़े.
- धीमी आंच पर चलाते हुए इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिक्सचर कढ़ाई का तला और घी न छोड़ने लगे.
- अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें. तैयार मिक्सचर को ट्रे में फैलाएं, ऊपर से बारीक कटे हुए काजू-बादाम डालें और हल्के हाथों से दबा दें.
- इसे 1 से 2 घंटे के लिए रूम टेम्परेचर पर या थोड़ी देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
- ठंडी होने के बाद इसे मनचाहे शेप में काटें. आपकी आम वाली बेसन बर्फी तैयार है.
स्पेशल टिप्स-
- अगर आपके पास मोटा बेसन नहीं है, तो आप 1 कप बारीक बेसन और 1 कप सूजी मिलाकर भी इसे बना सकते हैं.
- शेफ भूपी के मुताबिक, इस बर्फी में इलायची या कोई दूसरा फ्लेवर न डालें, ताकि आम की अपनी असली और नेचुरल खुशबू बनी रहे.
- बर्फी में किसी भी तरह के सिंथेटिक या केमिकल वाले फूड कलर का इस्तेमाल न करें.
- अल्फोंसो आम का अपना पीला रंग ही इस बर्फी को बेहद खूबसूरत लुक देता है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कटोरी पोहे और आटे से 5 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट नाश्ता
लेखक के बारे में
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता...
और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mango Recipe, Besan Burfi, Mango Recipes