विज्ञापन

जानिए महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव कैसे बनाते हैं, केवल 15-20 मिनट में तैयार होती है ये आसान रेसिपी

अगर आप झटपट बनने वाली और स्वाद से भरपूर रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव ट्राई कर सकते हैं. यह रेसिपी केवल 15-20 मिनट में तैयार हो जाती है और बचे हुए चावल का इस्तेमाल करने का भी शानदार तरीका है.

जानिए महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव कैसे बनाते हैं, केवल 15-20 मिनट में तैयार होती है ये आसान रेसिपी
Thecha Pulav
Instagram

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का पुलाव खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. महाराष्ट्र में ठेचा एक बेहद लोकप्रिय मसालेदार चटनी है, जिसे हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली से तैयार किया जाता है. इसी ठेचा का इस्तेमाल करके बनाया गया पुलाव स्वाद में तीखा, चटपटा और बेहद खुशबूदार होता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी बनने में ज्यादा समय नहीं लेती और बचे हुए चावल से भी आसानी से तैयार की जा सकती है. जब घर में जल्दी कुछ स्वादिष्ट बनाना हो या लंच बॉक्स के लिए झटपट डिश चाहिए हो, तब यह पुलाव एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

थेचा पुलाव बनाने के लिए सामग्री-

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 8-10 हरी मिर्च
  • 6-7 लहसुन की कलियां
  • 2 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 8-10 करी पत्ते
  • 100 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया सजाने के लिए

कैसे बनाएं थेचा पुलाव?

  • सबसे पहले हरी मिर्च, लहसुन और भुनी हुई मूंगफली को दरदरा कूट लें. यही मिश्रण थेचा कहलाता है.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भून लें. इसके बाद तैयार थेचा डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि इसकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए.
  • अब पनीर के टुकड़े डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद पके हुए चावल और नमक डालें. सभी चीजों को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं.
  • लगभग 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव को दही, रायता या छाछ के साथ परोसा जाता है. तीखे स्वाद और खुशबू से भरपूर यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है, कम सामग्री में बनती है और बचे हुए चावल का इस्तेमाल करने का शानदार तरीका भी है.

यह भी पढ़ें- विनेगर और एप्पल साइडर विनेगर में क्या है अंतर? कौन सा सिरका कहां आता है काम? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtrian Thecha Pulav Recipe, Maharashtrian Thecha Pulao, Maharashtrian Dishes Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com