विज्ञापन

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं स्पेशल भोग नारियल की बर्फी, मिनटों में होगी तैयार, देखें वीडियो

जन्माष्टमी पर कान्हा जी के भोग के लिए सूखे नारियल की सॉफ्ट बर्फी से बेहतर कुछ नहीं. न मावा चाहिए, न ज्यादा झंझट बस कुछ मिनटों में भोग के लिए मीठा तैयार.

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं स्पेशल भोग नारियल की बर्फी, मिनटों में होगी तैयार, देखें वीडियो
स्वादिष्ट सूखे नारियल बर्फी
NDTV

Coconut Burfi Recipe for Janmashtami : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी हो और घर में बने शुद्ध प्रसाद का भोग न लगे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कान्हा जी को मेवे और नारियल का भोग अत्यंत प्रिय माना जाता है. अगर आप भी इस त्योहार पर ठाकुर जी के लिए बिना किसी मिलावट के, झटपट और बेहद स्वादिष्ट प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो यह सूखे नारियल की बर्फी सबसे उत्तम विकल्प है.

सूखे नारियल की यह बर्फी एकदम सही विकल्प है। बिना मावा और बिना किसी तामझाम के, यह मिनटों में तैयार हो जाती है. @CookingWithChefAshok ने सूखे नारियल से सॉफ्ट बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • सूखा नारियल (300 ग्राम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • चीनी (200 ग्राम लगभग 1 कप)
  • काजू (50 ग्राम)
  • बादाम (50 ग्राम)
  • देशी घी (1 बड़ा चम्मच)
  • इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • पानी (आधा कप)
  • पिस्ता (1-2 चम्मच बारीक कतरा हुआ, सजावट के लिए)

बनाने की विधि:

नारियल और मेवे तैयार करें:

  1. कटे हुए नारियल को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें.
  2. आप चाहें तो इसे कद्दूकस के बारीक वाले हिस्से से घिस भी सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स सेकें:

  1. कढ़ाई में एक चम्मच देशी घी गरम करके काजू और बादाम को धीमी आंच पर 1-2 मिनट भून लें.
  2. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.
  3. नारियल को हल्का गरम करें:बचे हुए घी में पिसा हुआ नारियल डालें और धीमी आंच पर बस 1 से 2 मिनट के लिए हल्का सा चला लें. 
  4. ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले.

एक तार की चाशनी तैयार करें:

  1. बर्तन में चीनी और आधा कप पानी मिलाकर तेज आंच पर उबालें.
  2. फिर इलायची पाउडर डालें और 4-5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं. 
  3. जब चाशनी में एक पूरा तार बनने लगे, तो गैस तुरंत बंद कर दें. 

सामग्री को मिलाएं:

  1. गरम चाशनी में ही भुना नारियल और मेवे का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. इसे गैस पर और नहीं पकाना है, बस 2 मिनट तक पलटे से चलाकर एकसार कर लें ताकि नारियल चाशनी को सोख ले.

बर्फी सेट करें:

  1. एक ट्रे में बटर पेपर लगाकर थोड़ा घी लगाएं और गरम मिश्रण को फैलाकर बराबर कर लें.
  2. ऊपर से कटे पिस्ते छिड़ककर पलटे से हल्का दबा दें.

काटें और भोग लगाएं:

  1. मिश्रण जब हल्का गुनगुना रहे, तभी चाकू से मनचाहे टुकड़ों में काट लें. 
  2. पूरी तरह ठंडी होने पर बर्फी के टुकड़े आसानी से बाहर निकल आएंगे.
  3. बाल गोपाल को इसका भोग लगाएं और त्योहार का आनंद लें.
  4. इसे भी पढ़ें: घर पर बाजार जैसा मुरमुरा बनाने का सबसे आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Janmashtami Sweets Recipe, Food, Coconut Barfi Recipe, Sukhe Nariyal Ki Barfi Kaise Banaen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com