LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बुकिंग का नियम बदलने वाला है. सरकार की ओर से 20 सितंबर को बताया गया कि रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करवाना जरूरी होगा. सरकार ने इस बारे में कहा कि BAA से यह सुनिश्चित होनता है कि सब्सिडी वाली LPG केवल वास्तविक और योग्य परिवारों तक पहुंचे.
सरकार ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी वास्तविक परिवार को एलपीजी से वंचित करना नहीं है और प्रत्येक योग्य उपभोक्ता इसे कई आसान तरीकों से पूरा कर सकते हैं. जबकि सभी LPG कनेक्शनों को आधार ऑथेंटिक उपभोक्ताओं से जोड़ने से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलती है.
1 अक्टूबर 2026 से क्या होगा बदलाव होंगे
- जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही BAA पूरा कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है. उनको LPG रिफिल पहले की तरह ही मिलते रहेंगे.
- जिन उपभोक्ताओं ने BAA पूरा नहीं किया है, उनके लिए ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सब्सिडी के साथ RSP पर रिफिल बुकिंग शुरू हो जाएगी.
कैसे पूरा करें BAA प्रक्रिया
- रिफिल डिलीवरी के दौरान भी डिलीवरी करने वाला व्यक्ति OMC मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके मौके पर ही ऑथेंटिकेशन प्रमाणीकरण पूरा कर सकता है.
- वितरक की दुकान पर जाकर उपभोक्ता अपने LPG वितरक के पास जाकर वहां ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं.
- OMC मोबाइल ऐप पर उपभोक्ता घर बैठे स्वयं यह प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं.
OMC ऐप पर अलग-अलग कंपनी के उपभोक्ता इस्तेमाल करें
- इंडेन उपभोक्ताओं के लिए इंडेनऑइलवन
- भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए हेलोबीपीसीएल
- एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए एचपी पे
स्वयं ई-केवाईसी पूरा करने के बारे में वीडियो ट्यूटोरियल पीएमयूवाई पोर्टल पर उपलब्ध है।
जो उपभोक्ता BAA पूरा नहीं कर सकते उनके लिए क्या है विकल्प
जो उपभोक्ता बीएए पूरा करने के इच्छुक या सक्षम नहीं हैं, वे भी LPG ले सकते हैं. उन्हें अपनी OMC के डिजिटल चैनलों - जैसे कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, वॉट्सएप चैटबॉट, आईवीआरएस या अन्य उपलब्ध चैनलों - पर इस विकल्प को रजिस्टर करना होगा. इन उपभोक्ताओं को ओएमसी के पास स्थानीय उपलब्धता के आधार पर, बिना किसी सब्सिडी के, लागू बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर में एलपीजी की आपूर्ति की जाएगी.
1 अक्टूबर से पहले पूरा करें BAA प्रक्रिया
सरकार की ओर से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक BAA पूरा नहीं किया है, उनसे अनुरोध है कि वे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में उपलब्ध ऊपर बताए गए किसी भी माध्यम से 1 अक्टूबर 2026 से पहले इसे पूरा कर लें. LPG सेवाओं से जुड़ी सहायता के लिए, उपभेक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः
बैंक अकाउंट में कब आता है Solar Panel सब्सिडी का पैसा? कैसे ट्रैक करें स्टेटस
एक व्यक्ति कमर्शियल गैस के कितने कनेक्शन ले सकता है? जानें स्टोरेज की शर्तें और नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं