विज्ञापन

मछली खाना भूल जाओगे अगर एक बार खा ली सोयाबीन की मछली, इतनी जबरदस्त रेसिपी कि बार-बार बनाओगे

Soyabin Ki Machhli: अगर आप भी प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन मछली खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. इस आर्टिकल में जानें कैसे बनाएं बिना मछली के फिश करी.

मछली खाना भूल जाओगे अगर एक बार खा ली सोयाबीन की मछली, इतनी जबरदस्त रेसिपी कि बार-बार बनाओगे
Soyabin Ki Machhli: कैसे बनाएं सोयाबीन की मछली. (Credit: Screenshot From Pako Ki Rasoi YouTube)

Soyabin Ki Machhli: अगर आप वेजिटेरियन हैं और मछली खाना चाहते हैं, तो सोयाबीन से बनी मछली को ट्राई कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट डिश है, जिसे बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे बच्चे से लेकर बड़े तक मांग-मांग कर खाएंगे. हाल ही में Pako Ki Rasoi नाम के यूट्यूब चैनल पर इस डिश को शेयर किया गया. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

यहां देखें वीडियो-

कैसे बनाएं सोयाबीन की रेसिपी- (How To Make Soyabin Ki Machhli)

  1. इस डिश को बनाने के लिए सोयाबीन लेना है. लगभग 100 ग्राम सोयाबीन को गर्म पानी में उबाल लेना है. 
  2. चन्नी की मदद से सारी उबली सोयाबीन को निकाल लें और नॉर्मल पानी में डाल दें. 
  3. फिर इसे निचोड़ कर इसका पानी अच्छे से निकाल लें.
  4. अब एक मिक्सर जार में इन सभी सोयाबीन को डाल कर पीस लें. बारीक सा फाइन सा पाउडर टाइप बना लें. 
  5. अब इसमें कुछ मसाले ऐड करें जैसे लहसुन की कलियां छह से सात को बारीक काट कर डालें या लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं. 
  6. इसके बाद बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  7. इसमें नमक, बेसन, डालकर हाथों से गूथ लें. 10 मिनट के लिए जब तक हम यहां ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करेंगे तब तक इसे रेस्ट दें.
  8. अब सात से आठ लहसुन की कलियां छीलकर, छह से सात काली मिर्च, पीली सरसों, जीरा डाल और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें. 
  9. अब सोयाबीन वाले मिश्रण को हाथों की मदद से गोल या फिश का शेप दें और बीच में छेद कर दें, सारे ऐसे ही तैयार कर लें. 
  10. अब पानी को अच्छे से उबाल लें और उबलते पानी में तैयार सोयाबीन फिश को डालें. 
  11. ढककर सॉफ्ट होने तक इन्हें पानी में ही पकाएं. जब ये अच्छे से पक जाएंगी, तो पानी के ऊपर तैरने लगेंगी.
  12. अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और ठंडी होने के बाद इन्हें तेल में फ्राई कर लें. 
  13. अब एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें, इसमें जीरा, मेथी दाना डालकर हल्का रोस्ट करें.
  14. इसके बाद सरसों के दाने वाला पेस्ट डालें. अब इसमें आधी चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें और मीडियम साइज के टमाटर के चार पीस करके डाल दें.
  15. कुछ मिनट तक टमाटर के साथ भूने, जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएं, तो उसी मसाले में चम्मच की मदद से दबाकर मैश कर दें. 
  16. पानी डालकर ग्रेवी को अच्छे से पका लें. अब इसमें सोयाबीन की मछली डालकर अच्छे से पकाएं. 
  17. अब ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए एक सोयाबीन मछली को मसल कर डाल दें. 
  18. कुछ मिनट पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाले और चावल या रोटी के साथ मजे लें.
     

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: चटपटा और हेल्दी खाने का कर रहा है मन, तो इस प्रोटीन रिच टोफू रेसिपी को जरूर करें ट्राई

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com