Matar Sabji Recipe: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो वहीं रोज का खाना खाकर के बोर हो गए हैं तो आज हमारे पास आपके लिए है एक ऐसी मटर की रेसिपी जिसे खाने के बाद सिर्फ आप नहीं बल्कि आपके घर वाले भी इसके दीवाने हो जाएंगे. मटर और बेसन से बनी ये सब्जी अनोखी और बनाने में आसान भी है. और आपको यकीन नहीं होगा कि इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगेगा. ये सब्जी इतनी सॉफ्ट बनती है कि इसकी एक बाइट मुंह में जाते ही पूरी घुल जाती है.
मटर बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
मटर के लिए मसाला तैयार करें-
- 1.5 कप मटर
- 1/4 कप बेसन
- 8–10 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 1/4 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया साबुत
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच नमक
- ताजी हरी धनिया पत्ती
स्टीम करने के लिए –
- पानी
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 5 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक
- 3 टमाटर
ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: बिना धूप के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, नोट करें रेसिपी
ग्रेवी के लिए –
- सरसों का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 2 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 तेज पत्ता
- 2 प्याज
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- पानी (आवश्यकतानुसार)
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- ताजी हरी धनिया पत्ती

विधि
एक बाउल में मटर लें अब इसके ऊपर तीन टेबलस्पून तक बेसन डाल दें. इसके साथ इसमें थोड़ी सी लहसुन, अदरक और हरी मिर्च काट कर डालें. अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लीजिए. अगर आपको लगे की ये पिस नहीं रहा है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर भी डाल दें. अब इस मिक्सचर को एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें थोड़ा सा जीरा, धनिया के दाने, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक और कटा हुआ धनिया डालना है आपको इसे डंठल के साथ डालना है. अब इसे पकाने के लिए किसी भी डिब्बे का बर्तन लें उसमें तेल लगाएं और इस तैयार मिक्सचर को इस बर्तन के ऊपर अच्छे से फैला लेना है.
अब एक कड़ाही में पानी लेना है उसमें सूखी लाल मिर्च, लहसुन, 1 इंच तक अदरक और तीन टमाटर डालने हैं और इसके ऊपर दूध की जाली रखें और इसके ऊपर मटर वाला मिक्सचर रखें और ढक कर इसे पकने के लिए रख दें. 10-15 मिनट बाद इसको खोलें और मटर वाली प्लेट को बाहर निकालें और नीचे बची हुई सब्जियों में से टमाटर के छिलके निकाल दें और सबकुछ छानकर अलग कर दें.
ग्रेवी कैसे बनाएं
कढ़ाही में सरसों का तेल लें इसमें आधा चम्मच जीरा, दो लौंग, दो इलायची और एक तेजपत्ता डालें. अब इसमें दो प्याज को फाइनली चॉप करके डालें. और इनको अच्छे से भुनना है. अब इसमें हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर. मसालों को थोड़ा सा भूनना है और इसमें टमाटर, अदरक, लहसुन का पेस्ट बनाकर इस टाइम पर डाल देना है. इसके बाद इसमें आपको नमक भी डाल देना है और 2 चम्मच धनिया पाउडर डालक इसको मीडियम फ्लेंम पर 5 मिनट के लिए ढककर पकाना है. आपको मसाला पक गया है और तेल निकल आया है तो इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर एक बॉयल आने दें और अब इसमें पानी डालकर एक उबाल आने दें और इसमें मटर वाली मिक्सचर को काटकर डालें और गैस बंद कर के इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. बस आपकी मटर की टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं