विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

अंडे और चिकन से भी ज्यादा पावरफुल है ये सस्ती सी चीज, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Soyabean Ke Fayde: अगर आप भी वेजिटेरियन है और प्रोटीन के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे है तो सोयाबीन को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

अंडे और चिकन से भी ज्यादा पावरफुल है ये सस्ती सी चीज, जानें फायदे और सेवन का तरीका
Soyabean Benefits: सोयाबीन खाने के फायदे.

Soyabean Ke Fayde: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो पहला नाम अंडे और चिकन का लिया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अंडे और चिकन से भी ताकतवर कई चीजें हमारी भारतीय किचन में मौजूद हैं. जी हां आपने सही सुना. सोयाबीन एक ऐसा हेल्दी और वेज ऑप्शन है जिसे आप अंडे और चिकन की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं फायदे और रेसिपी.

सोयाबीन को कैसे करें डाइट में शामिल- (How To Consume Soyabean)

सोयाबीन को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है.

1. सोयाबीन दूध- सोयाबीन दूध एक लोकप्रिय विकल्प है जो नियमित दूध के बजाय इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे अपनी स्मूथी, या चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. सोयाबीन चंक्स- सोयाबीन चंक्स को सब्जियों, सलाद, या सूप में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. सोयाबीन आटा- सोयाबीन आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रोटी, पराठे, या अन्य बेक्ड चीजें बना सकते हैं. 

4. सोयाबीन पनीर- सोयाबीन पनीर एक लोकप्रिय विकल्प है जो नियमित पनीर के बजाय इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे आप ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बादाम पिस्ता या अखरोट कौन सा ड्राई फ्रूट्स खाना ज्यादा फायदेमंद? 

Latest and Breaking News on NDTV

सोयाबीन के फायदे- (Soyabean Ke Fayde)

सोयाबीन में कम वसा और अधिक प्रोटीन होता है, जो इसे दूसरी सब्जियों वाली बड़ियों से अलग बनाती हैं. इसमें 52 फीसदी प्रोटीन है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है और उन्हें अच्छे से बढ़ने में मदद कर सकता है. मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोनल बदलावों में काफी हद तक सोया बड़ी का सेवन लाभकारी होता है. सोया बड़ी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ज्यादा भूख नहीं लगती. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soyabean Benefits, This Cheap Thing Is More Powerful Than Eggs And Chicken, Soyabean Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com