विज्ञापन

न फटने का डर, न चाशनी की झंझट, शेफ भुनी ने शेयर की मुंह में घुल जाने वाले सूजी मोदक की रेसिपी

क्या आपके भी मोदक फट जाते हैं? शेप भुनी की यह आसान सी ट्रिक से बनाएं बिना चाशनी वाले सूजी के शानदार मोदक.

न फटने का डर, न चाशनी की झंझट, शेफ भुनी ने शेयर की मुंह में घुल जाने वाले सूजी मोदक की रेसिपी
कैसे बनाएं सूजी के मोदक.
NDTV

गणपति बप्पा के लिए घर-घर में मोदक बन रहे हैं. अगर आप भी इस बार बप्पा को अपने हाथ के बने मोदक का भोग लगाना चाहते हैं, लेकिन इस बात से डरती हैं कि कहीं मोदक बनाते वक्त फट न जाएं या चाशनी की झंझट में फंसना नहीं चाहतीं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. हाल ही में शेफ भुपी ने अपने यू्टूयूब चैनल (@chefbhupikitchen) पर सूजी के मोदक की आसान रेसिपी शेयर की है. तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी.

क्यों है खास ये रेसिपी-

​इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न तो चाशनी बनाने का कोई झंझट है और न ही मोदक के फटने का कोई डर है. इसे बहुत ही आम और आसान तरीके से बनाया गया है. 

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं सूजी और मावे का परफेक्ट डो-

  1. सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच घी डालकर एक कप सूजी को धीमी आंच पर भूनना है. 
  2. सूजी को तेज आंच पर बिल्कुल न भूनें, वरना वह जल जाएगी. इसे लगभग 10 से 12 मिनट तक तसल्ली से भूनें जब तक कि इसका हल्का रंग न बदल जाए और अच्छी सी खुशबू आने लगे. 
  3. इसके बाद जितनी सूजी है, उतना ही मावा या खोया इसमें मिलाएं. अगर मावा न हो, तो आप मिल्क पाउडर और दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. 
  4. अब इसमें आधा लीटर दूध डालें और थोड़ा सा केसर मिला दें ताकि अच्छा कलर और बढ़िया खुशबू आ सके. 
  5. ​इसके बाद थोड़ा सा नारियल का बुरादा और आधा कप चीनी डालकर इसे तब तक पकाएं. 
  6. जब तक कि यह आटे जैसी डो की शक्ल न ले ले. जब यह मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे, तो समझ लीजिए कि आपका डो तैयार है. 
  7. अब इसे किसी बर्तन से ढककर थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें. 

स्टफिंग तैयार करने का तरीका-

  • अब बारी आती है अंदर भरने वाली स्टफिंग की. एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का सा भून लें. 
  • इसके बाद इसमें नारियल का बुरादा, कुटी हुई हरी इलायची और थोड़ा सा केवड़ा जल मिलाएं. 
  • अब इसमें लगभग एक कप सॉफ्ट गुड़ डालें. ध्यान रहे कि गुड़ को ज्यादा पकाना नहीं है, सिर्फ 2 मिनट में इसे सॉफ्ट करना है ताकि यह सख्त न हो. 
  • अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोल बॉल्स तैयार कर लें. 
  • अब मोदक के मोल्ड पर थोड़ा सा घी लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं. 
  • सूजी वाले डो को थोड़ा सा हाथों से मसलकर चिकना कर लें. अब मोल्ड के अंदर इस डो को अच्छे से फैलाएं और बीच में तैयार की गई गुड़-नट्स की छोटी गोली को रख दें. 
  • ऊपर से थोड़ा सा सूजी का डो लगाकर उंगली से बंद कर दें. जब आप सांचे को खोलेंगे, तो आपके सामने एकदम बाजार जैसे सुंदर और मुंह में घुल जाने वाले मोदक तैयार मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें- इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग

ये वीडियो भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suji Recipe, Modak Recipe, Modak Kaise Banaye, Modak Recipe For Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturhti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com