विज्ञापन

बिना सांचे के बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट चावल के मोदक, ये रही उकडीचे मोदक की रेसिपी वीडियो

बप्पा के भोग के लिए घर पर बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट उकडीचे मोदक, नोट कर लें Nisha Madhulika की बताई ये आसान सात्विक रेसिपी.

बिना सांचे के बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट चावल के मोदक, ये रही उकडीचे मोदक की रेसिपी वीडियो
चावल के मोदक कैसे बनाए?
NDTV

मोदक बप्पा के आगमन की खुशी में बनने वाला यह खास प्रसाद न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का एक अहम हिस्सा भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विघ्नहर्ता गणेश जी को मोदक अति प्रिय हैं, और उत्सव के दिनों में इसका भोग लगाने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और अपार मिठास का वास होता है. 

कई बार इसे घर पर बनाने से पहले दो बार सोचते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस पवित्र पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर पारंपरिक तरीके से भाप में पके हुए चावल के आटे के सात्विक मोदक की रेसिपी शेयर की है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • आटा (सवा कप बारीक चावल का आटा)
  • नारियल (डेढ़ कप कद्दूकस)
  • गुड़ (1 कप कटा)
  • काजू और बादाम (10-12)
  • किशमिश (1 चम्मच)
  • इलायची (6-7 कुटी हुई)
  • घी
  • नमक
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

बनाने का सही तरीका:

  1. एक बर्तन में डेढ़ कप पानी, 2 चम्मच घी और एक चुटकी नमक उबालें.
  2. आंच धीमी करके सवा कप चावल का आटा मिलाएं, गैस बंद करें और ढककर 5 मिनट रख दें.
  3. पैन में 1 चम्मच घी, गुड़ और कद्दूकस नारियल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  4. जब यह मिल जाए, तब कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
  5. स्टफिंग तैयार होने पर प्लेट में निकालकर ठंडा करें.
  6. आटे को थाली में निकालकर हाथों में घी लगाकर 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें ताकि यह एकदम चिकना और मुलायम हो जाए.
  7. आटे की छोटी लोई लेकर उसे कटोरी जैसा बढ़ाएं.
  8. बीच में 1 चम्मच स्टफिंग रखें और उंगलियों की सहायता से चारों तरफ से प्लेट्स बनाते हुए ऊपर की तरफ बंद कर दें.
  9. एक बर्तन में पानी उबालें.
  10. छलनी को घी से चिकना करके मोदक रखें और बर्तन के ऊपर रखकर ढक दें.
  11. तेज आंच पर मोदक को पूरे 12 मिनट तक भाप में पकाएं.
  12. स्वादिष्ट और चमकदार मोदक तैयार हैं, इन्हें ठंडा करके बप्पा को भोग लगाएं.

इसे भी पढ़ें: बिना पानी पिए भी शरीर को हाइड्रेट रखेंगे ये 5 फूड्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturathi, Ukadiche Modak, Ukadiche Modak Recipe, Modak Recipe, Nisha Madhulika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com